Samachar Nama
×

आखिर संमुद्र में मछलियों के कौन परेशानी खड़ा कर रहा है, जानिए !

यह अजीब लग सकता है, लेकिन समुद्र तल के छोटे तलछट और मिट्टी के कण जलीय जीवन पर एक नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। अब शोधकर्ता यह कह रहे हैं कि जमे हुए कण मछली पर भी आश्चर्यजनक प्रभाव डाल सकते हैं। जिससे उनके लार्वा के विकास के लिए आवश्यक समय का विस्तार किया जा
आखिर संमुद्र में मछलियों के कौन परेशानी खड़ा कर रहा है, जानिए !

यह अजीब  लग सकता है, लेकिन समुद्र तल के छोटे तलछट और मिट्टी के कण जलीय जीवन पर एक नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। अब शोधकर्ता यह कह रहे हैं कि जमे हुए कण मछली पर भी आश्चर्यजनक प्रभाव डाल सकते हैं। जिससे उनके लार्वा के विकास के लिए आवश्यक समय का विस्तार किया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया में जेम्स कुक विश्वविद्यालय के अमेलिया वेंगर ने हाल ही के एक बयान में कहा कि समुद्र तल के छोटे तलछट और मिट्टी के कण लार्वा के विकास में बाधा डाल सकते हैं। इससे मछलियों की संख्या में भारी कमी देखी जा सकती है।

वेंगर और उनके सहयोगियों ने हाल ही में एक अध्ययन प्रकाशित किया था जो द जर्नल ऑफ़ एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी में प्रकाशित हुआ था। इसमें बताया गया कि कैसे तलछटों के अभाव में लार्वा का विकास तेजी से हुआ वहीं तलछटों की अधिकता में इनके विकास में कमी देखी गई। कई मामलों में इनके विकास का समय 11 दिन से बढ़कर 22 दिन हो गया।   ऐसा क्यों होता है इसका सटीक कारण अभी अस्पष्ट है, लेकिन वेंग्नर बताते हैं लार्वा के विकास में इतनी देरी प्रजाति के लिए हानिकारक हो सकती है।

Pelagic लार्वा अवस्था है, जिसमें अगर ज्यादा समय लगता है तो मछली के जीने के चांसेज कम होते जाते हैं। इस समय के दौरान वे खुले पानी में चट्टान की सुरक्षा से दूर हो सकते हैं, इसलिए अगर एक मछली इस चरण में ज्यादा समय लगाती है तो इसका मतलब है कि शिकारियों से उनका जोखिम काफी बढ़ गया है। सह-लेखक, ज्योफ जोन्स ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सभी मछली प्रजातियां क्लाउनफिश के रूप में इस घटना के लिए कमजोर हैं।

विज्ञान खबरों के लेटेस्ट जानकारी पाएं हमारे FB पेज पे.

अभी LIKE करें – समाचार नामा 

वैज्ञानिकों ने दुबारा बनाया एक हॉबिट का चेहरा, जानिए क्या आया सामने?

क्या Grapefruits से किया जा सकेगा कैंसर का इलाज, वैज्ञानिकों ने किए सफल परीक्षण!

जानिए जलवायु परिवर्तन से कैसे प्रभावित हो रहे हैं पोलर भालू?

जानवर इंसानों से भी ज्यादा स्मार्ट होते हैं, जानिए कैसे?

नकली दवाओं का बढ़ रहा है कारोबार, जानिए क्या हो सकते हैं खतरे

जापान में देखा गया एक विशाल स्क्विड समुद्री जानवर!

Share this story