Samachar Nama
×

सारे बाल झड़ने के बाद ही इंसान ने सबसे पहले कपड़े पहनना शुरू किया था

हम सब यह कई बार सुनते है कि इंसान की उत्पत्ति बंदरों से हुई थी। लेकिन क्या आप जानते है कि आदि मानव ने पहली बार कपड़े पहनना कब शुरू किया था। हाल ही में हुए एक अध्ययन से यह पता चला है कि इंसान ने 1,70,000 साल पहले पहली बार अपने तन को ढकने
सारे बाल झड़ने के बाद ही इंसान ने सबसे पहले कपड़े पहनना शुरू किया था

हम सब यह कई बार सुनते है कि इंसान की उत्पत्ति बंदरों से हुई थी। लेकिन क्या आप जानते है कि आदि मानव ने पहली बार कपड़े पहनना कब शुरू किया था। हाल ही में हुए एक अध्ययन से यह पता चला है कि इंसान ने 1,70,000 साल पहले पहली बार अपने तन को ढकने के लिए कपड़ों का इस्तेमाल किया था। इससे पहले मनुष्य अपने शरीर को खुला ही रखता था।

सारे बाल झड़ने के बाद ही इंसान ने सबसे पहले कपड़े पहनना शुरू किया था

शोध के अनुसार इंसान की इस नई कोशिश ने ही उसे अपने मूल निवास अफ्रीका से बाहर निकलने में मदद की थी। तब जाकर मनुष्य पूरी दुनिया के बारे में जान पाया था। यह अनोखा अनुसंधान मॉलीक्यूलर बॉयोलॉजी एंड इवोल्यूशन नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरूआत में इंसान कपड़े पहनने का आदी नहीं था। फिर धीरे-धीरे उसके शरीर के बाल झ़ड़ने लगे, तब जाकर उसने वस्त्र पहनने आरंभ किये थे।

सारे बाल झड़ने के बाद ही इंसान ने सबसे पहले कपड़े पहनना शुरू किया था

शोधकर्ताओं की माने तो इंसान ने जब अपने तन के सभी बाल गंवा दिए थे, बस तभी से उसके अंदर कपड़े पहनने की ललक जगी थी। धीरे धीरे इंसान ने फूल पत्तियों का सहारा लेना शुरू किया। सारे बाल झड़ने के बाद ही इंसान ने सबसे पहले कपड़े पहनना शुरू किया थाप्राप्त आंकड़ों से यह पता चल पाया है कि इंसान ने लगभग एक लाख वर्ष पहले कपड़े पहनना शुरू किया था। इससे यह भी साबित हो जाता है कि इंसान बिना कपड़ों के हजारों सालों तक धरती पर जीवित रहा था।

सारे बाल झड़ने के बाद ही इंसान ने सबसे पहले कपड़े पहनना शुरू किया था

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने यह नवीन अनुसंधान किया है। मुख्य शोधकर्ता डेविड रीड के अनुसार मनुष्य ने लगभग 70,000 वर्ष पहले कपड़े पहनना शुरू कर दिया था, क्योंकि उस वक्त उसके शरीर के बाल झ़ड़ने लग गए थे। उसके बाद ही मानव ने कपड़ों का चयन करना शुरू किया। जब इंसान ने ठंडे और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहना शुरू किया तो उसने ऊनी वस्त्रों का उपयोग शुरू कर दिया।

सारे बाल झड़ने के बाद ही इंसान ने सबसे पहले कपड़े पहनना शुरू किया था

Share this story