Samachar Nama
×

INDvsSA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रनों से हराया है। टीम इंडिया सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है । कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने इतिहास रचा है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब साउथ अफ्रीका को भारतीय ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।
INDvsSA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

जयपुर (स्पोर्ट्स डेस्क) टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रांची टेस्ट में पारी और 202 रनों के बड़े अंतर से हराया है । इसके साथ ही टीम इंडिया सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है ।84 साल के बाद ऐसा मौका आया है जब दक्षिण अफ्रीका की टीम ने लगातार तीन टेस्ट मुकाबले हारे हैं। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने इतिहास रचा है।

INDvsSA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब साउथ अफ्रीका को भारतीय ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। विराट कोहली बड़ा कमाल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय कप्तान दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है। INDvsSA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास इसके साथ ही विराट दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो टेस्ट मुकाबलों में फॉलोऑन देकर पारी और रनों के अंतर से जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। बता दें कि इस टेस्ट सीरीज को जीतने के साथ ही भारत ने घरेलू सरजमीं पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। INDvsSA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास भारतीय टीम ने घरेलू सरजमीं पर 11 सीरीज जीती हैं। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों में 14 वीं जीत हासिल की है। भारत के अलावा बाकी एशियाई टीम मिलकर कुल 12 बार दक्षिण अफ्रीका टीम को धूल चटाई पाई हैं। विराट कोहली के अलावा कोई भी एशियाई कप्तान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाया। बता दें कि  टीम इंडिया की ओर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन  अब तक देखने को मिला।INDvsSA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

भारतीय टीम ने आखिरी टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रनों से हराया है। टीम इंडिया सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही है । कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने इतिहास रचा है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब साउथ अफ्रीका को भारतीय ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। INDvsSA: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास

Share this story