Samachar Nama
×

Pakistan ने अफगानिस्तान पर दागे रॉकेट, हमले में 9 लोगों की मौत, 50 घायल

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एक शहर पर रॉकेट दागे हैं। इस घटना से 9 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि 50 अन्य लोग घायल हो गये हैं। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने ये दावा किया है। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान सीमा रक्षकों ने पहले हमला किया था। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय
Pakistan ने अफगानिस्तान पर दागे रॉकेट, हमले में 9 लोगों की मौत, 50 घायल

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के एक शहर पर रॉकेट दागे हैं। इस घटना से 9 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि 50 अन्य लोग घायल हो गये हैं। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने ये दावा किया है। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि अफगानिस्तान सीमा रक्षकों ने पहले हमला किया था। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान ने गुरुवार को स्पिनबोल्डक में रॉकेट दागे हैं। इस घटना से 9 लोगों की मौत हुई और 50 लोग घायर हो गए।

Pakistan ने अफगानिस्तान पर दागे रॉकेट, हमले में 9 लोगों की मौत, 50 घायल

पाकिस्तानी हमले के बाद अफगान सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है कि अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने निर्दोष लोगों पर गोलीबारी की है। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के हालात बन गए। पाकिस्तान ने कहा है कि सैन्य एवं राजनयिक माध्यम से तनाव को कम किया गया है। पाकिस्तान में अफगान बॉर्डर पर चौकी स्थावित  करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुरक्षाबलों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। कोरोना महमारी के खतरे के बीच ब्लूचिस्तान में चमन सीमा पर स्थित चौकी को बंद कर दिया था।

Pakistan ने अफगानिस्तान पर दागे रॉकेट, हमले में 9 लोगों की मौत, 50 घायल

बताया जा रहा है कि इस सीमा चौकी को बुधवार को खोला गया था। इसकी वजह थी कि दोनों मुल्कों के लोग ईद मनाने के लिए अपने मूल स्थानों के लिए जा सकें। चौकी को उन मजदूरों के लिए बंद कर रखा था जो दिन में अफगान जाते और शाम को घर लौट आते थे।

Read More…
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 अगस्त तक रोक, सफर के लिए करना पड़ेगा और इंतजार
अमेरिकी राष्ट्रपति ने TikTok पर दिया बड़ा बयान, कहा-जल्द लग सकता है प्रतिबंध

Share this story