Samachar Nama
×

एरोबिक्स से पाए फिट और टोन्ड बॉडी, वो भी कम समय में

तन और मन स्वस्थ रहें तो जीवन की आधी मुश्किलें तो खुद ही सुलझ जाती हैं, और तन और मन दोनों बेहतर बनते हैं, नियमित व्यायाम, सही दिनचर्या और पौष्टिक आहार के सेवन से। स्वस्थ शरीर के साथ अगर टोन्ड और फिट बॉडी भी मिल जाए तो बात ही क्या। लेकिन इसके लिये जरूरी नहीं
एरोबिक्स से पाए फिट और टोन्ड बॉडी, वो भी कम समय में

तन और मन स्वस्थ रहें तो जीवन की आधी मुश्किलें तो खुद ही सुलझ जाती हैं, और तन और मन दोनों बेहतर बनते हैं, नियमित व्यायाम, सही दिनचर्या और पौष्टिक आहार के सेवन से। स्वस्थ शरीर के साथ अगर टोन्ड और फिट बॉडी भी मिल जाए तो बात ही क्या। लेकिन इसके लिये जरूरी नहीं कि घंटों जिम में भारी वजन उठाकर पसीना ही बहाया जाए, इससे अच्छा है कि कुछ मजेदार डांस एरोबिक्‍स करके भी आप अपनी बॉडी को टोन और मन को आनंदित कर सकते हैं। आज हम आपको एरोबिक्स करने के फायदे बताएंगे।

— एरोबिक्स करने से मेमोरी लॉस और सिजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों के शिकार लोगों की याददाश्त में सुधार होता है।

— नियमित एरोबिक एक्सरसाइज करने से इम्यूनिटी सिस्टम में सुधार होता है और यह कई संक्रामक बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

एरोबिक्स से एक्सरसाइज खून के प्रवाह को बनाए रखते हैं और हृदय संबंधी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।

— नियमित एरोबिक्स न सिर्फ मस्तिष्क की क्रियाशीलता को बढ़ाता है बल्कि बल्कि बढ़ती उम्र के असर को भी घटाता है।

— व्यायाम करते समय शरीर में ‘एंडोर्फिन’ नामक हार्मोन का स्राव होता है, जो हमे खुश होने का एहसास दिलाता है।

— एरोबिक्स करने से फैट कम होता है जिससे आपका वजन घटता है।

— स्ट्रेस या मानसिक तनाव को दूर करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद है एरोबिक्स।

Share this story