Samachar Nama
×

अपनाएं वास्तु का यह उपाय जानें इन पौधों के फायदे

पौधे घर में सुंदरता बढाने के साथ ही हवा को भी शुद्ध करते हैंं। लेकिन कुछ पौधे घर में सुंदरता के साथ ही घर में सुख शांति व स्वास्थ्य भी ठीक रखने का काम करते है। यह घर में खुशहाली लाते हैं। ये पौधे घर की नकरात्मक उर्जा को दूर कर सकारात्मक उर्जा को घर
अपनाएं वास्तु का यह उपाय जानें इन पौधों के फायदे

पौधे घर में सुंदरता बढाने के साथ ही हवा को भी शुद्ध करते हैंं। लेकिन कुछ पौधे घर में सुंदरता के साथ ही घर में सुख शांति व स्वास्थ्य भी ठीक रखने का काम करते है। यह घर में खुशहाली लाते हैं। ये पौधे घर की नकरात्मक उर्जा को दूर कर सकारात्मक उर्जा को घर लाते हैं।

तो जानते हैं कुछ ऐसे पौधे एवं उनके फायदों के बारे में

चमेली का पौधा खूशबू के लिए जाना जाता है। लेकिन घर में इस का वास्तु दोष मिटाने में बहुत महत्व होता है यह घर के लोगों में प्रेम भावना बनाये रखता है। अगर आपके परिवार के लोगों के बीच तनाव रहता है मन-मुटाव हो रहा है तो चमेली का पौधा लगाएं यह सब कुछ सामान्य करन में मदद करता है।

औषद्यीय गुणों भरपूर तुलसी का पौधा हिंदुओं के हर घर में लगभग मिल जाता है। माना जाता है कि सभी देवता इसमें वास करते हैं। इस पौधे में नकारात्मकता शक्ति को दूर करने की क्षमता होती है। कैकटस का पौधा घर को बुरी नजरों से दूर रखता है और बुरी नजर दुष्प्रभाव घर पर नहीं पड़ते।अपने घर में कैकटस का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। एलोवीरा का पौधा सौंदर्य बढाने के साथ ही सौभाग्य भी लाता है। इस पौधे से किस्मत खुल जाती हैं। नौकरी पाने में कठिनाई हो तो इस पौधे को कमरे में रखने से यह लाभदायक साबित होता है। बांस का छोटा पौधा आजकल काफी प्रचलन में है। इसमें घर में हो रहे क्लेश दूर करने की शक्ति होती है।

 

Share this story