Samachar Nama
×

मलंग में आदित्य रॉय कपूर, पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की अगली फिल्म मलंग का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। अगर हम फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसके अभिनेता आदित्य की मस्कुलर बॉडी दिखाई दे रही है। फिल्म मे आदित्य के अलावा दिशा पाटनी, कुणाल खेमू, अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। मलंग 7 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
मलंग में आदित्य रॉय कपूर, पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

पिछले साल कलंक जैसी फ्लॉप फिल्म देने के बाद अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हो गए। उनकी अगली फिल्म का नाम मलंग है, जिसकी शूटिंग पिछले काफी समय से चल रही थी। अब पहली बार फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है। मलंग का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। अगर हम फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसके अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की मस्कुलर बॉडी दिखाई दे रही है। मलंग में आदित्य रॉय कपूर, पोस्टर में दिखा दमदार अंदाजवैसे फिल्म के पोस्टर में उनका जो अंदाज दिखाई दे रहा है वो काफी दमदार लग रहा है। जिसको देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। इस वक्त आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा हे कि ये एक लव स्टोरी के साथ साथ थ्रिलर फिल्म होगी। जिसमे आपको भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलने वाला है। इससे ज्यादा फिल्म के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।मलंग में आदित्य रॉय कपूर, पोस्टर में दिखा दमदार अंदाजअगर हम फिलम की बात करें तो इसमे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के अलावा दिशा पाटनी, कुणाल खेमू, अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसका ट्रेलर इसी 6 जनवरी यानी सोमवार को रिलीज कर दिया जाएगा। ​मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। जो अगले महीने यानी 7 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शिवाकर्माणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।मलंग में आदित्य रॉय कपूर, पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

बात करें आदित्य रॉय कपूर की पिछली फिल्म की तो उनको पिछली बार कलंक में देखा गया था जो एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म कलंक को बॉक्स आफिस पर बिल्कुल पसंद नहीं किया गया था। जबकि ये पिछले साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक थी। जिसका बजट काफी ज्यादा था लेकिन इसके बावजूद ये बॉक्स आफिस पर औंधेमुंह गिर गई थी। मलंग के अलावा आदित्य रॉय कपूर सड़क 2 में नजर आएंगे।मलंग में आदित्य रॉय कपूर, पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर की अगली फिल्म मलंग का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। अगर हम फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसके अभिनेता आदित्य की मस्कुलर बॉडी दिखाई दे रही है। फिल्म मे आदित्य के अलावा दिशा पाटनी, कुणाल खेमू, अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। मलंग 7 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मलंग में आदित्य रॉय कपूर, पोस्टर में दिखा दमदार अंदाज

Share this story