इस फिल्म के सीक्वल में नजर आएगी Aditya और Disha की जोड़ी
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मलंग में बॉलीवुड कलाकार आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म में इन दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। इसके बाद अब एक बार फिर से आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली है। जी हां इस वक्त की आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से सुपरहिट फिल्म एक विलेन 2 में दिखाई देने वाली है। लेकिन यहां सबसे खास बात ये है कि आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की इस अगली फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ही करने वाले हैं। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार फिल्म एक विलेन 2 में में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे से भिड़ने वाले है। फिल्म को लेकर बीते दिन ऐलान किया गया था कि इसमे दो मेल कलाकार एक दूसरे के आमने सामने होंगे। फिल्म की कहानी और भी ज्यादा मजेदार होने वाली है जिसमे आपको एक्शन के साथ साथ ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलने वाला है जो कहानी को दिलचस्प बनाने वाले हैं। एक विलेन 2 का निर्देशन मोहित सूरी करने वाले है जो इससे पहले आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म मलंग का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म मलंग में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी जिसके बाद एक बार फिर से इन दोनों को साथ देखना उनके चाहने वालों के लिए उत्साहित करने वाला है।एक विलेन 2 फिल्म को एकता कपूर और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है जिसका ऐलान कुछ समय पहले किया गया था। ये फिल्म अगले साल यानी 8 जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्या आप एक विलेन 2 में आदित्य और दिशा की जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं? कमेंट के जरिए अपनी राय दें।