Aditya Narayan Wedding: जबरदस्त अंदाज़ में नज़र आए सिंगर आदित्य नारायण, किया जमकर डांस
बॉलीवुड के गाने माने गायकों में से एक उदित नारायण के बेटे सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। उनकी शादी को लेकर काफी वक्त से बज बना हुआ है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी लेकर तारीखों की घोषणा की थी। जिसके बाद से हर किसी को उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियो का इंतजार था। अब इंतजार खत्म होने लगा है।
आदित्य नारायण काफी लंबे वक्त से अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल को डेट कर रहे थे। जिसके साथ उन्होंने उनके शादी का फैसला कर लिया। जिसके बाद से इस कपल की कई तस्वीरें सोशल पर काफी ज्यादा वायरल हो रही थी। अब आदित्य के घर में कई फंक्शन हो रहे हैं, जिसमे सभी काफी ज्यादा मस्ती करते हुए नज़र आ रहे है। इसी कड़ी में अब आदित्य का एक वीडियो काफी वायरल हो रहे है।
View this post on Instagram
आज इस वीडियो में आदित्य ढोल पर जबरदस्त डांस करते हुए नज़र आए। ये वीडियो उनके संगीत समारोह की है। इस वीडियो में आदित्य काफी ज्यादा खुश नज़र आ रहे है। वही एक्टर मेघना कौशिक ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा डीजे विद ढोल । वही आदित्य के कई फैंस पेज पर भी इस शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहे है। जिसके चलते ये शादी चर्चा में है।
आपको बड़ा दे आज ये कपल साथ फेरे लेने वाले है।वही आज आदित्य के पिता उदित नारायण का जन्मदिन भी है। आदित्य का ये जबरदस्त अंदाज़ आपको कैसा लगा निचे कमेन्ट कर के जरुर बताए। आपको बड़ा दे हाल ही में नेहा कक्कड़ ने भी शादी की थी जो काफी ज्यादा चर्चा में रही थी।