Samachar Nama
×

अपनी शादी को लेकर बोली प्रियंका चोपड़ा कहा, मैं शादी करना पसंद करूंगी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में छाई हुई हैं। आए दिन दोनों के रिश्ते को लेकर कोई न कोई खबरें आते ही रहती हैं। पहले जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी शादी को लेकर बात की गई थी तो उन्होंने कुछ भी बोलने
अपनी शादी को लेकर बोली प्रियंका चोपड़ा कहा, मैं शादी करना पसंद करूंगी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में छाई हुई हैं। आए दिन दोनों के रिश्ते को लेकर कोई न कोई खबरें आते ही रहती हैं। पहले जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी शादी को लेकर बात की गई थी तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया था। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।

अपनी शादी को लेकर बोली प्रियंका चोपड़ा कहा, मैं शादी करना पसंद करूंगी

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि, मुझे शादी करने का विचार पसंद है। मैं किसी वक्त शादी जरूर करना चाहूंगी। मुझे नहीं लगता कि शादी से आपका नारीवादी के तौर कद घट जाता है या बढ़ जाता है या आप और नारीवादी हो जाते हैं या नहीं होते। नारीवाद के बारे में असल में महिला यह कहती है कि, हमारे बारे में कोई सोच बनाए बिना हमें अपनी पसंद को चुनने दें। बस इतना ही, यह किसी को गाली देना नहीं है। यह कुछ साबित करना नहीं है, मैं शादी करना पसंद करूंगी।अपनी शादी को लेकर बोली प्रियंका चोपड़ा कहा, मैं शादी करना पसंद करूंगी

इसी दौरान जब प्रियंका से रोमांस के लिए सवाल किया गया। तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि मैं सुपर रोमांटिक हूं और ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?अपनी शादी को लेकर बोली प्रियंका चोपड़ा कहा, मैं शादी करना पसंद करूंगी

प्रियंका ने आगे कहा कि, मुझे ऐसा फील होता है कि जब मैं खुश होती हूं तो अपने आप को सबसे सुंदर महसूस करती हूं। मुझे रियल में ऐसा फील होता है कि एक अगर महिला सबसे अच्छा कुछ पहन सकती है तो वह है उसका आत्मविश्वास। आपके कपड़े, जूते, बैग ये सब तो यह सब तो एक पैकेजिंग का हिस्सा है।अपनी शादी को लेकर बोली प्रियंका चोपड़ा कहा, मैं शादी करना पसंद करूंगी

खैर अगर हम प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो वो आने वाले दिनों में सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। जिसमें काफी लंबे समय बाद सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। इसके बाद प्रियंका फरहान अख्तर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।अपनी शादी को लेकर बोली प्रियंका चोपड़ा कहा, मैं शादी करना पसंद करूंगी

Share this story