Samachar Nama
×

‘भाईजान’ सलमान खान ने ठुकराई बोनी कपूर की 2 बड़ी फिल्में, कही अर्जुन-मलाइका का प्यार तो नहीं बन गया रोड़ा?

आपको बता दें कि इन दिनों मलाइका और अर्जुन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है। वहीं इन दिनों मलाइका और अर्जुन का रिलेशनशिप बॉलीवुड का टॉप विषय बन गया है। बताना चाहेंगे कि अक्सर इन दोनों के प्यार के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर होते रहते है। लेकिन इस रिलेशनशिप को
‘भाईजान’ सलमान खान ने ठुकराई बोनी कपूर की 2 बड़ी फिल्में, कही अर्जुन-मलाइका का प्यार तो नहीं बन गया रोड़ा?

आपको बता दें कि इन दिनों मलाइका और अर्जुन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है। वहीं इन दिनों मलाइका और अर्जुन का रिलेशनशिप बॉलीवुड का टॉप विषय बन गया है। बताना चाहेंगे कि अक्सर इन दोनों के प्यार के चर्चे सोशल मीडिया पर जमकर होते रहते है। लेकिन इस रिलेशनशिप को लेकर दबंग खान यानि की सलमान खान को इस रिलेशन को लेकर काफी आपत्ति जताई है।

आपको बता दें कि सलमान खान मलाइका अरोड़ा के इस रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों काफी नाराज चल रहे है और इसी बात को लेकर अर्जुन के पिता बोनी कपूर के साथ काम करने के लिए भी मना कर दिया। आपको बता दें कि डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक पिछले कुछ दिनों पहले ही बोनी कपूर ने सलमान खान को अपनी दो बड़ी फिल्मों के लिए साइन किया था। लेकिन आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से नाराज सलमान ने अर्जुन के पिता बोनी कपूर की फिल्मों में अब काम करने से मना कर दिया है।

बताना चाहेंगे कि बोनी कपूर इस बार सलमान खान के साथ वांटेड 2 और नो एंट्री जैसी फिल्में करने वाले थे लेकिन अब सलमान खान ने इन फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। आपको बता दें कि भले ही सलमान ने इन फिल्मों को छोड़ने की कोई वजह नहीं बताई लेकिन इस बात से ये जाहिर है कि सलमान मलाइका और अर्जुन के रिश्ते से काफी नाराज है।

आपको बता दें कि सलमान खान वांटेड और नो एंट्री की पहली फिल्मों में काम कर चुके है और इन फिल्मों ने सलमान के करियर को काफी हद तक लोकप्रिय बना दिया था। लेकिन इस बार सलमान खान ने इन फिल्मों के दूसरे भाग में काम करने से बिल्कुल मना कर दिया है।

आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप के चर्चे काफी सुर्खियों में बने हुए है। वहीं मलाइका को अक्सर अर्जुन के चाचा और उनकी पत्नी के साथ पार्टी करते देखा जाता है इस बात से तो जाहिर है कि मलाइका अर्जुन की फैमिली के काफी क्लॉज हो गई है।

Share this story