Samachar Nama
×

B. Special: मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हो गए थे रवि किशन, अखबार बेच खरीदी थी मां के लिए साड़ी

आज भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रवि किशन का जन्मदिन हैं। रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहे जाते हैं। आज हम उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। रवि किशन का जन्म जौनपुर में 17 जुलाई 1969 को हुआ था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के
B. Special: मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हो गए थे रवि किशन, अखबार बेच खरीदी थी मां के लिए साड़ी

आज भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता रवि किशन का जन्मदिन हैं। रवि किशन को भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहे जाते हैं। आज हम उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। रवि किशन का ​जन्म जौनपुर में 17 जुलाई 1969 को हुआ था। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर भोजपुरी फिल्मों में अपना एक सफल मुकाम हासिल किया। भोजपुरी फिल्मों में नाम कमाने के बाद उन्होंने मुंबई का रूख किया। यहां आने के बाद रवि किशन ने कई बॉलीवुड फिल्मों में दमदार अभिनय से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। B. Special: मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हो गए थे रवि किशन, अखबार बेच खरीदी थी मां के लिए साड़ीआपको बता दें कि आज रवि किशन जितने सफल मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और जीवन में उतार चढ़ाव का भी सामना किया। रवि के पिता पहले दूध की डेयरी चलाते थे। साथ ही वे ये भी चाहते थे कि रवि भी इसी काम में लगे। मगर रवि को इसमें रुचि नहीं थी। एक समय ऐसा आया जब रवि के पिता का बिजनेस ठप्प हो गया।B. Special: मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हो गए थे रवि किशन, अखबार बेच खरीदी थी मां के लिए साड़ी

इसके बाद सभी जौनपुर चले ​गए, यहां आने के बाद उनके परिवार की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई। पैसों की तंगी ऐसी थी कि उनके परिवार और उनको मिट्टी से बने मकान में रहना पड़ा। एक बार इंटरव्यू के दौरान रवि ने कठिन समय की बात करते हुए बताया था कि, उनके पास मां के लिए साड़ी खरीदने के भी पैसे नहीं थे।B. Special: मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हो गए थे रवि किशन, अखबार बेच खरीदी थी मां के लिए साड़ी

मगर रवि किशन भी कहा मानने वाले थे। उन्होंने 3 महीने तक लगातार अखबार बेच कर मां के लिए साड़ी खरीदी। मगर अफसोस इसके बदले उन्हें मां के हाथों से थप्पड़ खाना पड़ा। जब उन्होंने मां को बताया कि कैसे ये साड़ी उन्होंने खरीदी तो मां ने उन्हें गले लगा लिया।B. Special: मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हो गए थे रवि किशन, अखबार बेच खरीदी थी मां के लिए साड़ी

आपको बता दें कि बचपन से रवि किशन को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन काफी पसंद थे और आज उनको खुद भोजपुरी सिनेमा का बिग बी कहा जाता है। रवि किशन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसमे तेरे नाम, फिर हेरा फेरी, लक, रावन, मोहल्ला अस्सी और तनु वेड्स मनु जैसी शामिल है।B. Special: मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर हो गए थे रवि किशन, अखबार बेच खरीदी थी मां के लिए साड़ी

Share this story