Samachar Nama
×

Kirron Kher: अभिनेत्री किरण खेर के निधन की आई खबरें, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री किरण खेर बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है। जिसका खुलासा कुछ समय पहले ही अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दिया था। हालांकि उनका इलाज इन दिनों चल रहा
Kirron Kher: अभिनेत्री किरण खेर के निधन की आई खबरें, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री किरण खेर बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है। जिसका खुलासा कुछ समय पहले ही अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दिया था। हालांकि उनका इलाज इन दिनों चल रहा है और वो ठीक है। इसी बीच किरण खेर को लेकर एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर सामने आई जिसमें ये कहा जा रहा है किरण खेर का निधन हो गया है। ये खबर सामने आते ही किरण खेर के फैंस और कई लोग उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे और कई लोगों ने दुख भी व्यक्त किया है। Kirron Kher: अभिनेत्री किरण खेर के निधन की आई खबरें, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट

ये खबर सुनने के बाद कई लोग हैरान हो गए है। किरण खेर के निधन की जो खबरें आई हैं वो महज एक अफवाह है। इसके बारे में खुद अभिनेता अनुपम खेर ने जानकारी दी है। इस अफवाह के बारे में जानकारी मिलते ही अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, अभिनेत्री पूरी तरह से ठीक है।

Kirron Kher: अभिनेत्री किरण खेर के निधन की आई खबरें, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट अनुपम खेर ने लिखा कि, किरण खेर को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही है। ये सभी खबरें झूठी है। किरण खेर पूरी तरह से ठीक है।अनुपम खेर ने साथ ही ये भी जानकारी दी कि किरण खेर ने शुक्रवार के दिन कोरोना की वैक्सीन लगवाई हैKirron Kher: अभिनेत्री किरण खेर के निधन की आई खबरें, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट और साथ ही उन्होंने अपने फैंस से ये भी गुजारिश की है कि गलत या नकारात्मक खबरें सोशल मीडिया पर ना फैलाएं। इस कोरोना काल में कई बॉलीवुड सेलेब्स के निधन अफवाहे सामने आ चुकी है। जिसमें सिंगर लकी अली और अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री जैसे कलाकार शामिल है।Kirron Kher: अभिनेत्री किरण खेर के निधन की आई खबरें, अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट

Share this story