Samachar Nama
×

दूसरों के इन वस्तुओं के प्रयोग करने से जीवन में आती है असफलता

जयपुर। कई बार हम दूसरों की वस्तुओं का प्रयोग कर लेते हैं। ऐसा अक्सर हम दूसरों के पेन रूमाल, इन वस्तुओं को अक्सर मांग कर प्रयोग करते है। कभी तो कुछ लोगों की मजबूरी होती है लेकिन कुछ लोग आदतन दूसरों से मांग कर इन वस्तुओं का इस्तेमाल करते है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना
दूसरों के इन वस्तुओं के प्रयोग करने से जीवन में आती है असफलता

जयपुर। कई बार हम दूसरों की वस्तुओं का प्रयोग कर लेते हैं। ऐसा अक्सर हम दूसरों के पेन रूमाल, इन वस्तुओं को अक्सर मांग कर प्रयोग करते है। कभी तो कुछ लोगों की मजबूरी होती है लेकिन कुछ लोग आदतन दूसरों से मांग कर इन वस्तुओं का इस्तेमाल करते है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दूसरो की कुछ चीजों का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता। कुछ वस्तु ऐसी हैं जिनको अगर हम दूसरों से मांग कर उपयोग करते है तो वे नेगेटिव एनर्जी देने लगती है। इस लेख में हम ऐसी कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका प्रयोग दूसरों से मांग कर नहीं करना चाहिए।

दूसरों के इन वस्तुओं के प्रयोग करने से जीवन में आती है असफलता

  • वैसे तो पेन का प्रयोग हमें हर समय करना पढता है। लेकिन कई बार हम अपने पास पेन रखना भूल जाते हैं। ऐसे में हमें दूसरों से पेन मांगकर इस्तेमाल करना पढता है। लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि वे दूसरों से पेन मांग कर ही प्रयोग करते है। वास्तु के अनुसार दूसरों का पेन प्रयोग करने के बाद अगर उसे लौटाया न जाए तो ऐसी में हर समय पैसों की तंगी बनी रहती है। वह इसके साथ मान-सम्मान को भी नुकसान होता है।

दूसरों के इन वस्तुओं के प्रयोग करने से जीवन में आती है असफलता

  • अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे अपने पास रुमाल नहीं रखते जब जरूरत होती है दूसरों से रूमाल मांग कर प्रयोग करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। दूसरों का रूमाल मांगकर प्रयोग करने से जिसका रूमाल है उसके साथ अक्सर लड़ाई व तनाव बना रहता है। इसके साथ ही पैसों की कमी का भी सामना करना पडता है।

दूसरों के इन वस्तुओं के प्रयोग करने से जीवन में आती है असफलता

  • कई बार हम दूसरों से कपडें मांग कर पहन लेते हैं लेकिन वास्तु में ऐसा माना जाता है कि दूसरों के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। दूसरों के कपडें पहनने से नेगेटिव एनर्जी को बढ़ावा मिलता है।

दूसरों के इन वस्तुओं के प्रयोग करने से जीवन में आती है असफलता

  • कभी कभी हम दूसरों की घड़ी का इस्तेमाल करते है।वास्तु के अनुसार, दूसरों की घड़ी कभी भी नहीं पहननी चाहिए। ऐसा करने से अपना अच्छा समय उस व्यक्ति के पास चला जाता है व जीवन में असफलता मिलने लगती है।

Share this story