Samachar Nama
×

वास्तु: घर मे पीतल के तालों से नकारात्मक शक्तियां होती है दूर

जयपुर। जब भी कोई घर से बाहर जाता है तो अपने घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी ताले पर छोड़ जाता है। ताला घर का अहम हिस्सा माना जाता है। ताला पूरे घर को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही ताले के संबंध में वास्तु में कुछ अलग नियम बने हैं जिनको अपनाने से घर
वास्तु: घर मे पीतल के तालों से नकारात्मक शक्तियां होती है दूर

जयपुर। जब भी कोई घर से बाहर जाता है तो अपने घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी ताले पर छोड़ जाता है। ताला घर का अहम हिस्सा माना जाता है। ताला पूरे घर को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही ताले के संबंध में वास्तु में कुछ अलग नियम बने हैं जिनको अपनाने से घर की सुरक्षा के साथ साथ ताला घर की नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश करता है।

वास्तु: घर मे पीतल के तालों से नकारात्मक शक्तियां होती है दूर

  • वास्तु के अनुसार पीतल के ताले को घर के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही वास्तु में माना जाता है कि ताले को पूर्व दिशा में लगाना शुभ रहता है। घर में हमेशा पीतल के ताले का इस्तेमाल करना चाहिए। वास्तु में माना जाता है कि पीतल के तालों का इस्तेमाल करने से घर की सुरक्षा और  मजबूत होती है इसके साथ ही घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होने देता।

वास्तु: घर मे पीतल के तालों से नकारात्मक शक्तियां होती है दूर

  • वास्तु में माना जाता है कि फैक्ट्रियों में सुरक्षा के लिए लोहे के ताले का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही यहां पर ताले को पश्चिम में लगाना चाहिए।
  • वास्तु में माना जाता है की लोहे के ताले का प्रयोग करने से शनि की कृपा मिलती है। लोहो का ताला लगाने से शनि की मजबूती के कारण व्यवसाय में लाभ होती है व आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

वास्तु: घर मे पीतल के तालों से नकारात्मक शक्तियां होती है दूर

  • वास्तु में ताले के साथ साथ ताले की चाबी की भी अहम भूमिका है। ताले की चाबी को किस्मत की भी कुंजी माना जाता है। इसलिए ताले के साथ ही चाबी को भी सावधानी के साथ रखा जाना चाहिए।

Share this story