Samachar Nama
×

घर के दरवाजे में भूलकर भी नहीं होनी चाहिए ये कमियां, होते हैं ये नुकसान

हर घर के मुख्य दरवाजे का एक खास महत्व होता हैं। क्योंकि यही से सारी सकारात्मक शक्ति का प्रवेश होता हैं,वही घर में सुख समृद्धि और उन्नति के लिए दरवाजे से जुड़े वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता हैं। अगर इसकी अनदेखी की जाये तो कई सारी परेशानियों का सामना करना
घर के दरवाजे में भूलकर भी नहीं होनी चाहिए ये कमियां, होते हैं ये नुकसान

हर घर के मुख्य दरवाजे का एक खास महत्व होता हैं। क्योंकि यही से सारी सकारात्मक शक्ति का प्रवेश होता हैं,वही घर में सुख समृद्धि और उन्नति के लिए दरवाजे से जुड़े वास्तु के नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी होता हैं। अगर इसकी अनदेखी की जाये तो कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। घर में खुशी ज्यादा वक्त तक नहीं रह पाती हैं।घर के दरवाजे में भूलकर भी नहीं होनी चाहिए ये कमियां, होते हैं ये नुकसान

वास्तुशास्त्र के मुताबिक दरवाजा खोलते और बंद करते वक्त आवाज नहीं होना चाहिए। ऐसा होना अशुभ फलदायी माना जाता हैं। इसलिए अगर दरवाजे से आवाज आ रही होती हैं, तो इसकी मरम्मत तुरंत करवा देना चाहिए। वही मुख्य दरवाजा हमेशा ही अंदर की ओर खुलना चाहिए। दरवाजा बाहर की तरफ खुलना शुभ नहीं माना जाता हैं। इससे घर में खर्च और लोगो में रोग बढ़ता हैं और कई सारी परेशानियां घर में बनी रहती हैं।घर के दरवाजे में भूलकर भी नहीं होनी चाहिए ये कमियां, होते हैं ये नुकसान

वही घर का मुख्य दरवाजा या फिर मेन गेट जमीन से रगड़ खाकर खुलना अच्छा वास्तु संकेत नहीं माना जाता हैं। इससे आर्थिक मामले में संघर्ष करना पड़ता हैं। धन कमाने के लिए परिश्रम करना होता हैं। वही घर के मुख्य दरवाजे पर पेड़, खंभे या फिर अन्य किसी चीज की छाया पड़ते रहना शुभ नहीं माना जाता हैं। इससे निर्धनता आती हैं। वही घर के मेन गेट के आस—पास कभी भी डस्टबीन या फिर रद्दी और कबाड़ का सामान नहीं रखना चाहिए। इससे उन्नति के मार्ग में कई तरह की बाधाएं आती हैं और धन ​हानि और नुकसान भी अधिक होता हैं।घर के दरवाजे में भूलकर भी नहीं होनी चाहिए ये कमियां, होते हैं ये नुकसान

Share this story