Samachar Nama
×

वास्तु के अनुसार नई कार खरीदने पर जाने पूजा करने की विधि

आजकल कार खरीदना हर किसी की जरूरत बन गई है, क्योंकि इस भगदौङ वाली जिन्दगी में सुखपूर्वक जीवन जीना चाहते हैं। तभी तो कहते हैं-“आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।“ अब कार को लग्जरी की जगह जरूरत के सामान में गिनती की जाती है। यदि आपने नई कार खरीदी है तो उस कार की पूजा
वास्तु के अनुसार नई कार खरीदने पर जाने पूजा करने की विधि

आजकल कार खरीदना हर किसी की जरूरत बन गई है, क्योंकि इस भगदौङ वाली जिन्दगी में सुखपूर्वक जीवन जीना चाहते हैं। तभी तो कहते हैं-“आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।“ अब कार को लग्जरी  की जगह जरूरत के सामान में गिनती की जाती है।वास्तु के अनुसार नई कार खरीदने पर जाने पूजा करने की विधि

यदि आपने नई कार खरीदी है तो उस कार की पूजा कुछ इस प्रकार करें-

  • सबसे पहले नई कार पर आम के पत्ते से तीन बार जल छिड़कें।
  • जल छिड़कने से वाहन घर का हिस्सा हो जाता है। चूंकि यह वाहन हमारे द्वारा लिया गया हैं, तो इसका हमारे घर में प्रवेश शुभ होना चाहिए।
  • फिर उसके बाद सिन्दूर और घी के तेल के मिश्रण से वाहन पर छोटा सा स्वस्तिक बनाएं। स्वस्तिक शुभ होने के साथ-साथ ही काफी ऊर्जाप्रदायक होता हैं। कार पर स्वस्तिक इसीलिए  बनाया जाता है ताकि वाहन द्वारा कहीं भी यात्रा करने पर किसी प्रकार की दुर्घटना न हो ।वास्तु के अनुसार नई कार खरीदने पर जाने पूजा करने की विधि
  • उसके बाद वाहन को फूलमाला पहनाएं। वाहन के चारों तरफ तीन बार कलावा लपेटें। कलावा रक्षासूत्र होता है, जो वाहन की सुरक्षा करने हेतु लपेटा जाता है।वास्तु के अनुसार नई कार खरीदने पर जाने पूजा करने की विधि
  • अब कर्पूर से आरती कर कलश के जल को दाएं-बाएं डालें। यह वाहन के लिए स्वागत के भाव को दर्शाता है।
  • उसके बाद कर्पूर की राख का तिलक वाहन पर लगा दें। वास्तु के अनुसार यह वाहन को नजरदोष से बचाता है। वाहन पर मिठाई रखने के बाद में यह मिठाई गौ माता को खिला दें।
  • एक नारियल लेकर नए वाहन पर से सात बार घुमाकर वाहन के आगे फोड़ें। अब वाहन को स्टार्ट करको उसे नारियल वाले स्थान पर से होते हुए एक चक्‍कर लगाएं।वास्तु के अनुसार नई कार खरीदने पर जाने पूजा करने की विधि
  • कार से हमेशा लाभ मिले, इसके लिए एक पीली कौड़ी लें। इस कौड़ी को काले धागे में पिरो लें। और बुधवार के दिन इसे अपने वाहन पर लटका दें। इससे आपके वाहन की रक्षा होगी।
  • वाहन के भीतर सामने की तरफ श्रीगणेश की छोटी सी प्रतिमा स्थापित करे इस पूजन विधि को समाप्त करें।

Share this story