Samachar Nama
×

क्या कहती है प्रियंका और निक की कुंडली, कैसा रहेगा इनका वैवाहिक रिश्ता

जयपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इनकी सगाई की खबरें मीडिया में आने लगी हैं। इन दोनों के रिश्तों की शुरुआत को ज्यादा समय नहीं हुआ है। आज इस लेख में ज्योतिष गणना के आधार पर इनके रिश्ते के बारे में बता रहें हैं। प्रियंका चोपड़ा की कुंडली
क्या कहती है प्रियंका और निक की कुंडली, कैसा रहेगा इनका वैवाहिक रिश्ता

जयपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इनकी सगाई की खबरें मीडिया में आने लगी हैं। इन दोनों के रिश्तों की शुरुआत को ज्यादा समय नहीं हुआ है। आज इस लेख में ज्योतिष गणना के आधार पर इनके रिश्ते के बारे में बता रहें हैं।

क्या कहती है प्रियंका और निक की कुंडली, कैसा रहेगा इनका वैवाहिक रिश्ता

प्रियंका चोपड़ा की कुंडली  – प्रियंका मेष लग्न, वृषभ राशि में जन्मी हैं जिसके कारण इन्होंने मिस वर्ल्ड का अवार्ड जीता उसके बाद अभिनेत्री के रुप में बॉलीवुड में एक से बढकर एक फिल्में दी। वक्त के साथ प्रियंका आगे बढी और भारत के साथ-साथ विदेश में भी अपनी पहचान बनाई।
अब प्रियंका विवाह कर अपने नये जीवन को शुरू करने जा रही हैं। इनकी कुड़ली के दूसरे भाव में चंद्रमा, तृतीय में शुक्र, राहु और बुध, चतुर्थ में सूर्य, छठें में शनि तथा मंगल और पंचम भाव में गुरु  है। अभी गुरु तुला में गोचर लग्न से सप्तम भाव में है जो विवाह के योग को बता रहा है।  इसके साथ ही सप्तम भाव विवाह और जीवन साथी का होता है जिसमें  शुक्र भी विवाह का कारक ग्रह माना जाता है।

क्या कहती है प्रियंका और निक की कुंडली, कैसा रहेगा इनका वैवाहिक रिश्ता

गुरु के नवें दृष्टि शुक्र के साथ तीसरे भाव में सुंदर जीवन साथी को देता है। प्रियंका चोपड़ा के सप्तम भाव में भाग्येश गुरु स्थिति है। विवाह के बाद भाग्योदय के योग बन रहें हैं।  इसके साथ ही कुडली के आधार पर नवंबर 2018  से जुलाई 2019 तक विवाह होने की संभावना है।

क्या कहती है प्रियंका और निक की कुंडली, कैसा रहेगा इनका वैवाहिक रिश्ता

निक जोनस की कुंडली
निक का जन्म सिंह लग्न और मेष राशि में हुआ हैं। सप्तम भाव पर लग्नेश सूर्य और केतु की दृष्टि हैं। इसके साथ ही गुरु दूसरे भाव में उच्च पर बुध और नीच पर शुक्र के साथ हैं। इसके साथ ही गुरु पर मंगल की दृष्टि के कारण वैवाहिक सुख में कमी रहेगी। इनकी कुड़ली में विवाह भाव,  भावेश और कारक तीनों पीड़ित है। जिसके कारण वैवाहिक भविष्य अच्छा नहीं रहेगा।

क्या कहती है प्रियंका और निक की कुंडली, कैसा रहेगा इनका वैवाहिक रिश्ता

इन दोनों की कुंडली के गुणों के मिलान के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुंडलियों के लग्नेश में मेष का मंगल और सिंह का सूर्य है। जिसके कारण योग शुभ है। इन दोनों की जन्म राशि के अनुसार निक जोनस की जन्म राशि मेष राशि और प्रियंका की जन्मराशि वृष है। जन्म राशि के अनुसार दोनों आपस में शत्रु भाव रखते हैं।जिसके कारण आपसी समझ कम बनेगी।

Share this story