Samachar Nama
×

अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएगी शाहिद कपूर की ये अभिनेत्री

निकिता दत्त बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री बन चुकी है। शाहिद कपूर के साथ रोमांस के बाद अब निकिता अभिषेक बच्चन के साथ रोमांस करती हुई नजर आने वाली हैं। निकिता अब 'द बिग बुल' में अभिषेक बच्चन के साथ रोल प्ले करती हुई दिखाई देंगी।
अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएगी शाहिद कपूर की ये अभिनेत्री

छोटे परदे की अभिनेत्री निकिता दत्त को हाल ही में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह में देखा गया था। उन्होंने फिल्म में शाहिद कपूर के साथ रोमांस किया था, अब निकिता दत्त बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री बन चुकी है। शाहिद कपूर के साथ रोमांस के बाद अब निकिता अभिषेक बच्चन के साथ रोमांस करती हुई नजर आने वाली हैं। जी हां वो अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म में उनके अपोजिट काम करेंगी। अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएगी शाहिद कपूर की ये अभिनेत्रीनिकिता दत्त अब बॉलीवुड में एक बार फिर अपना कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं। आई खबरों के अनुसार, निकिता दत्त अब ‘द बिग बुल’ में अभिषेक बच्चन के साथ रोल प्ले करती हुई दिखाई देंगी। वहीं इस वक्त आई ताजा खबरों में कहा जा रहा है कि निकिता दिल्ली में पहले से ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएगी शाहिद कपूर की ये अभिनेत्री

अगर हम फिल्म बिग बुल की बात करें तो ये हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित है। हर्षद मेहता को भारत के इतिहास में शेयर मार्केट का सबसे बड़ा घोटालेबाज माना जाता है। साल 1992 में हर्षद मेहता के घोटाले सामने आए थे, जिससे भारतीय शेयर मार्केट बुरी तरह से हिल गया था। सूत्रों का कहना है कि इस फिल्म में निकिता काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। निकिता दत्त अब ‘द बिग बुल’ में अभिषेक बच्चन के साथ रोल प्ले करती हुई दिखाई देंगी।अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएगी शाहिद कपूर की ये अभिनेत्री

निकिता दत्त के पास बिग बुल के अलावा और भी कई फिल्में है, वो अभिनेता इमरान हाशमी के साथ भी एक फिल्म कर रही है। इमरान के साथ निकिता मलयालम फिल्म के रिमेक में नजर आएंगी। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में निकिता ने कहा था कि उनका ध्यान मशहूर लोगों के साथ अच्छी फिल्में करने पर है।अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएगी शाहिद कपूर की ये अभिनेत्री

निकिता दत्त बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री बन चुकी है। शाहिद कपूर के साथ रोमांस के बाद अब निकिता अभिषेक बच्चन के साथ रोमांस करती हुई नजर आने वाली हैं। निकिता अब 'द बिग बुल' में अभिषेक बच्चन के साथ रोल प्ले करती हुई दिखाई देंगी। अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएगी शाहिद कपूर की ये अभिनेत्री

Share this story