Samachar Nama
×

Aarey Deforestation: सरकार के फैसले से नाखुश बॉलीवुड

मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए आरे वन के लगभग 2700 से अधिक पेड़ काटने वाले हैं। ये खबर आते ही कई लोग इसका विरोध करने लगे। वहीं कुछ लोग सरकार के इस फैसले से काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ विरोध शुरू हो गया हैं। कुछ सेलेब्स तो इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। श्रद्धा कपूर ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वृक्ष प्राधिकरण के फैसले को ‘बेतुका’ बताया।
Aarey Deforestation: सरकार के फैसले से नाखुश बॉलीवुड

बीते दिन सरकार ने फैेसला लिया है कि, मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए आरे वन के लगभग 2700 से अधिक पेड़ काटने वाले हैं। ​ये खबर आते ही कई लोग इसका विरोध करने लगे। वहीं कुछ लोग सरकार के इस फैसले से काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ विरोध शुरू हो गया हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी विरोध किया है। वहीं कुछ सेलेब्स तो इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। श्रद्धा कपूर ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वृक्ष प्राधिकरण के फैसले को ‘बेतुका’ बताया।Aarey Deforestation: सरकार के फैसले से नाखुश बॉलीवुड

बीएमसी के वृक्ष प्राधिकरण ने उपनगर गोरेगांव से जुड़ी आरे कॉलोनी में मेट्रो यार्ड का निर्माण करने के लिए 2,700 से अधिक पेड़ों को काटने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। आपको बता दें कि, आरे वन को शहर का प्रमुख हरित क्षेत्र माना जाता है। प्रदर्शन के तहत लोगों ने आरे वन में रविवार सुबह मानव श्रृंखला बनाई।Aarey Deforestation: सरकार के फैसले से नाखुश बॉलीवुड

श्रद्धा ने कहा कि, वह पेड़ काटने की ‘हैरान’ करने वाली अनुमति देने को लेकर शिकायत दर्ज कराने के वास्ते प्रदर्शन में शामिल हुई और उन्हें उम्मीद है कि यह फैसला पलटेगा।

उन्होंने कहा, ‘हम सभी यहां प्रकृति मां का समर्थन करने के लिए एकजुट हुए हैं। हमारे यहां पहले ही प्रदूषण की समस्या है तो पेड़ों को काटने की अनुमति कैसे दी जा सकती है।’ श्रद्धा के अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया।Aarey Deforestation: सरकार के फैसले से नाखुश बॉलीवुड

दिया मिर्जा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को टैग किया और लिखा कि, ‘मेट्रो के खिलाफ नहीं हूं, कृपया उसे बनाए। लेकिन पारिस्थितिकी तंत्र बिगाड़ने की कीमत पर नहीं जो हमारी अमूल्य सेवा करता है, कार शेड के लिए विकल्प हैं।’

रवीना टंडन ने लिखा कि, ‘हैरान हूं कि हम इसे होने दे रहे हैं। नागरिकों की आवाजों को सुना क्यों नहीं जा रहा?’Aarey Deforestation: सरकार के फैसले से नाखुश बॉलीवुड

रणदीप हुड्डा ने लिखा कि, आरे में पेड़ों को काटा जाना ‘बहुत दुखद खबर’ है और उन्होंने इस संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को टैग किया।

ईशा गुप्ता ने इसको बेतुका बताया।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कहा कि, सरकार काफी समझदार है और मुझे उम्मीद है कि वह उचित फैसला लेगी।Aarey Deforestation: सरकार के फैसले से नाखुश बॉलीवुड

गायक शान ने कहा कि इस पर काफी बहस हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी ने भी मेट्रो यार्ड के लिए वैकल्पिक स्थान नहीं सुझाया है।

मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए आरे वन के लगभग 2700 से अधिक पेड़ काटने वाले हैं। ​ये खबर आते ही कई लोग इसका विरोध करने लगे। वहीं कुछ लोग सरकार के इस फैसले से काफी नाराज हैं। सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ विरोध शुरू हो गया हैं। कुछ सेलेब्स तो इसके विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। श्रद्धा कपूर ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वृक्ष प्राधिकरण के फैसले को ‘बेतुका’ बताया। Aarey Deforestation: सरकार के फैसले से नाखुश बॉलीवुड

Share this story