Samachar Nama
×

municipal corporation कर्मियों को वेतन दिलाने के लिए आप का प्रदर्शन

दिल्ली में नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को बीते कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। नगर निगम के इन कर्मचारियों के लिए वेतन की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि निगम एक सप्ताह के अंदर कर्मचारियों
municipal corporation कर्मियों को वेतन दिलाने के लिए आप का प्रदर्शन

दिल्ली में नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों को बीते कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। नगर निगम के इन कर्मचारियों के लिए वेतन की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि निगम एक सप्ताह के अंदर कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करें। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आप विधायक दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में सिविक सेंटर के बाहर धरना दिया। हालांकि जल्द ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। दुर्गेश पाठक ने कहा, “भाजपा शासित नगर निगम के कर्मचारियों को 5-6 महीने से सैलरी नहीं मिली है, उनके घर का चूल्हा नहीं जल पा रहा है और निगम के भाजपा नेता भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है।”

आम आदमी पार्टी ने कहा, “अगर भाजपा से नगर निगम नहीं चल पा रही है, तो वह इसे छोड़ दें, आम आदमी पार्टी इतने ही बजट में नगर निगम को बेहतर तरीके से चला कर दिखाएगी और सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन भी दिया जाएगा।”

दुर्गेश पाठक ने भाजपा शासित नगर निगम के संचालन में अव्यवस्था के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी सुन ले कि हम डरने वाले नहीं है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम कैसे भी कर्मचारियों को वेतन दिलवाएंगे। भाजपा एक हफ्ते के अंदर कर्मचारियों को वेतन दे या फिर कुर्सी छोड़े।”

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कर्मचारियों के समर्थन में सिविक सेंटर पर धरना देने गए तो, पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को पीटकर हिरासत में ले लिया।

पाठक ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “पिछले वर्ष दिल्ली नगर निगम ने 11,000 करोड़ से ज्यादा खर्च किया। हम पूछना चाहते हैं कि ये पैसा कहां गया, कर्मचारियों को वेतन क्यों नहीं दिया गया।”

न्यूज स्त्रेात आईएएनएस

Share this story