जयपुर। आज हम आपको इस आर्टिकल में दो सहेलियों की कहानी बनाने जा रहे हैं जिनके बीच में ऐसा प्यार पनपा कि दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को छोडक़र आपस में ही पति-पत्नी की तरह रहने लगीं। अचानक इन दोनों प्रेमियों के बीच कोई तीसरा आ गया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि वो तीसरा इंसान भी एक लड़की ही थी। इस लव स्टोरी में अचानक आए इस ट्विस्ट ने तीनों की जिंदगी ही बदल दी ।
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि 2 सहेलियां कामेश्वरी यादव उम्र 27 साल और प्यारी कौशल उम्र 35 वर्ष की दोस्ती बहुत ही गहरी थी। समय के साथ दोनों के शादी भी हो गई। लेकिन अचानक दोनों के संबंध ऐसे बने कि दोनों ने अपने अपने पति को छोड़ दिया। उसके बाद एक साथ घर लेकर साथ रहने लगीं। पुलिस के अनुसार कामेश्वरी और प्यारी एक दुसरे के साथ पति-पत्नी की तरह रहते थे। इनमें प्यारी हमेशा मर्दाना कपड़ों में रहती थी।
प्यारी का पडैस में रहने वाली गिरिजा यादव के घर आना-जाना था। धीरे-धीरे इनके रिश्ते गहराने लगे तो कामेश्वरी और प्यारी में झगड़ा होने लगा। तीन-चार दिन पहले भी इसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। उसके बाद रात करीब 12 बजे गिरिजा इनके घर पहुंची। तब कामेश्वरी और प्यारी कौशल सो रहे थे। सोते समय ही गिरिजा ने सिल पत्थर से कामेश्वरी पर वार कर दिया।
जिसके चलते कामेश्वरी के माथे पर चोट आई। जिसके बाद कामेश्वरी के साथ प्यारी की भी नींद खुल गई। तथा दोनों ने गिरिजा को पकड़ लिया। प्यारी ने उसका गला दबा दिया। गिरिजा की हत्या करने के बाद दोनों ने उसपर केरोसीन डालकर आग लगा दी और जली हुई लाश बाड़ी में फेंक दी।