Samachar Nama
×

ये है 90 के दशक की आइकॉनिक मॉडल्स जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई अपनी पहचान

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां है जिन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी और आज बॉलीवुड की दुनिया का एक बड़ा नाम है। इसमे एक से एक मॉडल शामिल है। इन सभी अभिनेत्रियों ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई और इस ग्लैमर की दुनिया पर राज करती

बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां ​है जिन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी और आज बॉलीवुड की दुनिया का एक बड़ा नाम है। इसमे एक से एक मॉडल शामिल है। इन सभी अभिनेत्रियों ने अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाई और इस ग्लैमर की दुनिया पर राज करती है। आज हम आपको 90 के दशक की मशहूर और आइकॉनिक सुपर मॉडल्स के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते हैं उनके बारे में –ये है 90 के दशक की आइकॉनिक मॉडल्स जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई अपनी पहचान

सुष्मिता सेन
बॉलीवुड की मशहूर और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की थी। सुष्मिता सेन इतनी ज्यादा खूबसूरत और टैलेंटेड थी कि उन्होंने साल 1994 में पूरी यूनिवर्स की सुंदरियों को मात देकर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। उस वक्त सुष्मिता सेन ने भारत का नाम पूरी यूनिवर्स में रौशन किया था। इसके बाद सुष्मिता सेन को बॉलीवुड में फिल्मों कें आफर मिलने लगे और वो इस दुनिया में भी छा गई। आज भी सुष्मिता सेन अपनी अदाकारी के जलवे दिखाती है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज आर्या चर्चा में बनी हुई है।ये है 90 के दशक की आइकॉनिक मॉडल्स जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई अपनी पहचान

ऐश्वर्या राय बच्चन
इसमे कोई दो राय नहीं है कि ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडलिंग की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इससे ऐश्वर्या राय बच्चन दुनियाभर में छा गई थी। इसके बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन ने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म ​इरूअर से की थी जिसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था।

ये है 90 के दशक की आइकॉनिक मॉडल्स जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई अपनी पहचान

लारा दत्ता
सुष्मिता सेन के बाद लारा दत्ता दूसरी ऐसी अभिनेत्री थी जिन्होंने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने के बाद लारा दत्ता ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म अंदाज थी जिसमे उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार नजर आए थें।ये है 90 के दशक की आइकॉनिक मॉडल्स जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बनाई अपनी पहचान

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था। साल 2000 से लेकर 2020 तक प्रियंका चोपड़ा ने इतनी शोहरत हासिल की कि वो आज दुनियाभर में मशहूर हैं बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। प्रियंका ने अपने करियर की शुरूआत तमिल फिलम से की थी। इसके बाद वो बॉलीवुड में आई।

क्या अब विवादित शो बिग बॉस में एंट्री करने जा रही अभिनेत्री निया शर्मा

इस तेलुगु फिल्म के​ हिंदी रीमेक में नजर आएंगे राजकुमार राव, ऐसा होगा किरदार

दिल बेचारा का दूसरा गाना तारे गिन रिलीज, दिखी सुशांत सिंह-संजना संघी की ​रोमांटिक केमिस्ट्री

Share this story