Samachar Nama
×

इस अरब देश में 85000 साल पुरानी इंसानी उंगली मिली

जयपुर। हाल ही में सऊदी अरब में एक उंगली का प्राचीन अवशेष मिला है। बताया जा रहा है कि 3.2 सेंटीमीटर लंबी हड्डी का यह अवशेष लगभग 85,000 साल पुराना है। पुरातत्वविदों ने पता लगाया है कि यह खोज अरब प्रायद्वीप पर पाए जाने वाले पहले और सबसे प्रारंभिक मानवीय जीवाश्मों का अब तक का
इस अरब देश में 85000 साल पुरानी इंसानी उंगली मिली

जयपुर। हाल ही में सऊदी अरब में एक उंगली का प्राचीन अवशेष मिला है। बताया जा रहा है कि 3.2 सेंटीमीटर लंबी हड्डी का यह अवशेष लगभग 85,000 साल पुराना है। पुरातत्वविदों ने पता लगाया है कि यह खोज अरब प्रायद्वीप पर पाए जाने वाले पहले और सबसे प्रारंभिक मानवीय जीवाश्मों का अब तक का सबसे पुराना नमूना है। हम आपको बता दे कि यह अनुसंधान इंग्लैंड की यॉर्क यूनीवर्सिटी के पुरातत्वविद रॉबिन इंगलीस ने किया है।इस अरब देश में 85000 साल पुरानी इंसानी उंगली मिली

खोजी दल ने यह उंगली काफी मशक्कत के बाद खुदाई में प्राप्त की है। शोधकर्ता बताते हैं कि कुछ साल पहले ही ऑस्ट्रेलिया में 80,000 साल पुराने मानव दांत के अवशेष मिले थे। इसी क्रम को सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में मिली उंगली की यह हड्डी एक नई दिशा देगी। पुरातत्वविद कहते हैं कि यह उंगली इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक मनुष्य काफी वक्त पहले ही अफ्रीका के बाहर चारो ओर फैल गए थे।इस अरब देश में 85000 साल पुरानी इंसानी उंगली मिली

हालांकि अब तक इस बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाय़ा था। बता दे कि इस पुराने इंसानी जीवाश्‍म को खोजने वाली टीम ने इसकी डीएनए जांच से उम्र का पता लगाया है। साथ ही इस अवशेष के आनुवांशिक गुणो की जांच से यह साफ हो गया है कि आधुनिक मानव करीब 60 हजार साल पहले ही अफ्रीका और एशिया से बाहर निकल चुका था।  इस अरब देश में 85000 साल पुरानी इंसानी उंगली मिली

Share this story