Samachar Nama
×

विख्यात वैज्ञानिक का देहांत हुआ, जानें उनसे जुड़ी ये 5 ख़ास बातें

विश्व के महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का आज 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नामक एक गंभीर बीमारी थी। इस वजह से स्टीफन का पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। हालांकि स्टीफन का दिमाग पूरी तरह से सक्रिय था। इसी वजह से वो हमेशा व्हीलचेयर पर ही रहते
विख्यात वैज्ञानिक का देहांत हुआ, जानें उनसे जुड़ी ये 5 ख़ास बातें

विश्व के महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का आज 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस नामक एक गंभीर बीमारी थी। इस वजह से स्टीफन का पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। हालांकि स्टीफन का दिमाग पूरी तरह से सक्रिय था।

विख्यात वैज्ञानिक का देहांत हुआ, जानें उनसे जुड़ी ये 5 ख़ास बातें

इसी वजह से वो हमेशा व्हीलचेयर पर ही रहते थे। स्टीफन ने दुनिया को ब्लैक होल और बिग बैंग जैसे कई नायाब सिद्धांत दिए, जिनसे ब्रह्मांड को समझने में मदद मिलती है। भौतिकी में विशेष योगदान की ही वजह से उन्हें अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक का सम्मान भी दिया गया था। हम आपको आज उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हैं-

विख्यात वैज्ञानिक का देहांत हुआ, जानें उनसे जुड़ी ये 5 ख़ास बातें

  1. स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 फरवरी 1942 को हुआ था।
  2. स्टीफन के पिता फ्रेंक ने आयुर्विज्ञान और माता इसाबेल ने दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीति में शिक्षा प्राप्त की थी। माता-पिता दोनों की ही शिक्षा ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में संपन्न हुई थी।
  3. स्टीफन हॉकिंग को आईंस्टीन के बराबर यूंही नहीं माना जाता है। पढ़ाई के मामले में उन्होंने 12 विभिन्न तरह डिग्रियां प्राप्त की थी।
  4. स्टीफन ने क्वांटम ग्रेविटी और ब्रह्माण्ड विज्ञान के अनोखे सिद्धांत दिए थे। इतनी ही नहीं उन्होंने ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ नामक किताब भी लिखी थी। यह किताब अपने जमाने की बेस्टसेलर बुक रही थी।
  5. स्टीफन हॉकिंग को उनके असाधारण योगदान के लिए 1979 में अल्बर्ट आइंस्टाइन मेडल, 1982 में द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (कमांडर) और 1988 में भौतिक विज्ञान में वॉल्फ प्राइज से सम्मानित किया गया था।

विख्यात वैज्ञानिक का देहांत हुआ, जानें उनसे जुड़ी ये 5 ख़ास बातें

Share this story