Samachar Nama
×

Puducherry में कोविड से और 5 मौतें, अब तक 722 मरीजों की मौत

पुडुचेरी में बुधवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 से और पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 722 हो गई। इस केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रदेश में मृत्युदर 1.5 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से 1.2
Puducherry में कोविड से और 5 मौतें, अब तक 722 मरीजों की मौत

पुडुचेरी में बुधवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 से और पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 722 हो गई। इस केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रदेश में मृत्युदर 1.5 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से 1.2 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश में 619 ताजा मामलों के साथ कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि जारी है, जबकि 283 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

बुधवार को सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,404 हो गई, जिनमें से 4368 लोग होम आइसोलेशन में हैं। पुडुचेरी मुख्यालय में सक्रिय मामलों की अधिकतम संख्या 4,151 है, करिक्कल में 718, यानम में 291 और माहे में 244 सक्रिय मरीज हैं।

–आईएएनएस

Share this story