Samachar Nama
×

निक जोनस से पहले इन अभिनेताओं के साथ था प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों को लेकर अक्सर कोई न कोई खबर आती रहती है। पिछले दिनों तो ये भी खबरें आ रही थी कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ गुपचुप सगाई तक कर ली है।
निक जोनस से पहले इन अभिनेताओं के साथ था प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों को लेकर अक्सर कोई न कोई खबर आती रहती है। पिछले दिनों तो ये भी खबरें आ रही थी कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ गुपचुप सगाई तक कर ली है। खैर इस बात की कितनी सच्चाई है ये तो प्रियंका और निक ही बेहतर बता सकते है। लेकिन आज हम आपको प्रियंका का निक से पहले किन किन लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है इसकी पूरी लिस्ट लेकर आए है। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें आ चुकी हैं।निक जोनस से पहले इन अभिनेताओं के साथ था प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

असीम मर्चेंट
प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में सबसे पहले असीम मर्चेंट की एंट्री हुई थी। फिल्मों में आने से पहले प्रियंका असीम मर्चेंट को डेट करती ​थी लेकिन बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद उन्होंने असीम से दूरी बना ली।निक जोनस से पहले इन अभिनेताओं के साथ था प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

अक्षय कुमार
असीम मर्चेंट के बाद प्रियंका की लाइफ में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की एंट्री हुई। उस दौरान दोनों के इश्क के चर्चें होने लगे थे, दोनों फिल्म अंदाज के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। प्रियंका के कारण अक्षय कुमार की पत्नी​ ​ट्विंकल खन्ना ने उन्हें तलाक देने की धमकी भी दे डाली थी।निक जोनस से पहले इन अभिनेताओं के साथ था प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

हरमन बावेजा
अक्षय कुमार के साथ अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता हरमन बावेजा के साथ अफेयर की खबरें आई। इन दोनों के रिश्ते की चर्चा भी उस वक्त खूब हुई थी। हालांकि बाद में हरमन बावेजा के डूबते करियर की वजह से प्रियंका उने उनसे दूरी बना ली है और इस तरह दोनों अलग हो गए।निक जोनस से पहले इन अभिनेताओं के साथ था प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

शाहिद कपूर
हरमन बावेजा के बाद प्रियंका चोपड़ा की लाइफ में शाहिद कपूर आए। दोनों अपनी फिल्म कमीने में एक दूसरे के करीब आए। हालांकि शाहिद ने अपने रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा कि वो एक दूसरे से कोस्टार से ज्यादा नहीं है। लेकिन इसके बावजूद दोनों के अफेयर की खबरें आती रही।निक जोनस से पहले इन अभिनेताओं के साथ था प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

शाहरुख खान
शाहिद कपूर के बाद प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान के साथ भी नाम जुड़ा। दोनों के नजदीकियों की खबरें मीडिया में खूब सुर्खियों में बनी थी। इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। लेकिन शाहरूख खान की पत्नी गौरी को ये बात बिल्कुल अच्छी नहीं और उन्होंने प्रियंका को बायकॉट करना शुरू कर दिया।निक जोनस से पहले इन अभिनेताओं के साथ था प्रियंका चोपड़ा का रिश्ता

गेरार्ड बटलर
शाहरूख खान से अलग होने के बाद ​प्रियंका चोपड़ा का नाम हॉलीवुड अभिनेता गेरार्ड बटलर के साथ जोड़ा गया। इतना ही नहीं गेरार्ड एक बार ​​​प्रियंका से मिलने भारत आए थे उस वक्त प्रियंका किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर मे थी। ऐसा कहा जाता है कि तब गेरार्ड किसी होटल में न रूकने की बजाए प्रियंका के घर पर रूके थे।

Share this story