Samachar Nama
×

40000 साल पहले इंसान मछलियां खाते थे, जानिए क्या थी वजह

एक नए अध्ययन में पता चला है हमारे पूर्वजों ने नियमित रूप से 40,000 साल पहले अपने खाने में मछली का इस्तेमाल किया था। वैज्ञानिकों ने बीजिंग के Tianyuan गुफा से एक प्राचीन मानव कंकाल को खोजा है जिसमें पाई गई प्रोटीन कोलेजन की रासायनिक संरचनाओं का विश्लेषण किया गया जिससे ये पता चला है
40000 साल पहले इंसान मछलियां खाते थे, जानिए क्या थी वजह

एक नए अध्ययन में पता चला है हमारे पूर्वजों ने नियमित रूप से 40,000 साल पहले अपने खाने में मछली का इस्तेमाल किया था। वैज्ञानिकों ने बीजिंग के Tianyuan गुफा से एक प्राचीन मानव कंकाल को खोजा है जिसमें पाई गई प्रोटीन कोलेजन की रासायनिक संरचनाओं का विश्लेषण किया गया जिससे ये पता चला है कि हमारे पूर्वज मछली खाते थे। इसके अलावा इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उस समय लोग मछली पालन करते थे क्योंकि किसी भी प्रकार के जीवाश्म रिकॉर्डों से ये पता नहीं चलता है कि मनुष्य किसी अच्छे उपकरण का उपयोग उस समय में करते थे।

Max Planck Institute for Evolutionary Anthropology  के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह विश्लेषण चीन में शुरुआती तौर पर आधुनिक मनुष्य किस तरह के संसाधनों का उपयोग करता था उसके बारे में काफी प्रत्यक्ष प्रमाण प्रदान करता है।

इसके अलावा अन्य शोधकर्ताओं का यह अनुमान है कि मछली को खाने के पीछे के फायदों के बारे में उस समय के मनुष्य वाकिफ होंगे, कि इससे दिमाग के विकसित होने में काफी मदद मिलती है। हालांकि यह भी हमारे सामने है कि मांस से मिलने वाले प्रोटीन की शुरूआत इंसानों के आहार में, शायद 2 मिलियन साल पहले ही आ चुकी थी। वैज्ञानिक अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि इस नए अध्ययन के बाद हमारे पूर्वजों के आहार के बारे में अधिक जानने में मदद मिलेगी।

Share this story