Samachar Nama
×

Pakistan में 4 महिलाओं को आतंवादियों ने मारी गोली

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादियोंने चार महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सिन्हुआ ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान पुलिस ने एक बयान में कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने मीर अली के पास महिलाओं को ले जा रहे एक वाहन पर गोलीबारी की, जो कि अफगानिस्तान की सीमा
Pakistan में 4 महिलाओं को आतंवादियों ने मारी गोली

पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादियोंने चार महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सिन्हुआ ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान पुलिस ने एक बयान में कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने मीर अली के पास महिलाओं को ले जा रहे एक वाहन पर गोलीबारी की, जो कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे जिले के बड़े शहर मीर अली के पास है।

बयान में कहा गया, “कथित तौर पर एनजीओ के लिए काम करने वाली महिलाओं को आतंकवादियों ने निशाना बनाया और हत्या कर दी।”

बयान में कहा गया है कि मीर अली इलाके में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि इस हादसे में कार चालक घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

किसी भी समूह या व्यक्ति ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

न्श्रयूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story