Samachar Nama
×

India में कोरोना के 3.66 लाख नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3,754 मौतें

भारत में कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान महामारी से 3,754 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रविवार को, भारत ने 1 मई के बाद पांचवीं बार
India में कोरोना के 3.66 लाख नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3,754 मौतें

भारत में कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान महामारी से 3,754 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रविवार को, भारत ने 1 मई के बाद पांचवीं बार 4.03 लाख मामले दर्ज किए थे। शुक्रवार को, भारत में सबसे अधिक 4,14,188 मामले दर्ज किए गए।

पिछले 18 दिनों में भारत में रोजाना 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए और 3,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।

भारत में कोविड -19 मामलों की कुल संख्या अब 2,26,62,575 हो गई है और सक्रिय मामलों की संख्या 37,45,237 है। वहीं महामारी से अबतक 2,46,116 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,53,818 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जबकि 1,86,71,222 लोग अब तक कोविड से ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 17,01,76,703 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 6,89,652 वे लोग शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीके लगाए गए थे।

न्रूूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story