शुक्रवार: अंक ज्योतिष से जाने आज के दिन का भविष्यफल
जयपुर। अंक ज्योतिष में मूलांक और जन्म की तारीख को आधार पर भविष्य के बारे में कई सारी बातों की जानकारी जी जाती है, इसे ज्योतिष का ही एक रुप माना जाता है। यहां जाने आज का दिन किस मूलांक के लिए कैसा रहेगा।
1 मूलांक – ऑफिश में काम का दवाब बढेंगा। सरकारी काम में तेजी आएगी। व्यापार में नये अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलने से काम में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें दुर्घटना के योग है।
2 मूलांक – धैर्य बना कर किसी भी काम को करें। इनको सावधान रहने जरुरत है। मित्रों के साथ मिलकर नये काम को शुरु करने का विचार करेंगे। नए वाहन की खरीदारी का योग बन रहा हैं।
3 मूलांक – ऑफिश में काम का दबाव कम रहेंगा। रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। सडक पर कोई अनहोनि घटना घट सकती है। भविष्य के इन्वेस्टमेंट के लिए योजना बनाएंगे। दुर्घटना से सावधान रहें।
4 मूलांक – क्रोध पर नियंत्रण रखे नहीं तो रिश्तो में भेदभाव रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहें है तो आज उस काम को रोक दें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।
5 मूलांक – आज भाग्य का साथ मिलने से सारे काम बनेंगे। घर की स्थिति में सुधार होगा। अचानक किसी पुराने दोस्त से मिलाकात होगी जिससे लाभ की योजना बनेगी। दोस्तो से सावधान रहें धोखा मिल सकता है।
6 मूलांक – व्यापार में दोस्तों की सलाह पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा। नए काम के शुभारंभ के लिए समय शुभ हैं। स्वभाव में परिवर्तन लाने से नये लोगों से दोस्ती होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
7 मूलांक – व्यवसाय में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी। अपनी जिद्द के कारण दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। धन और प्रतिष्ठा को किसी करीबी से हानि पहुच सकती हैं।
8 मूलांक –
आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। प्यार का रिश्ता मजबूत होगा। भाग्य का साथ मिलने से हर काम आसानी से पूरा होगा। भावुकता में लिए फैसलों के कारण परेशानी में पड सकते हैं।
9 मूलांक– खर्चों की अधिकता से आर्थिक तंगी का सामना करना पड सकता है। मन में नकारात्मक विचार आने से मानसिक परेशानी महसूस होगी। मन में नकारात्मक विचार आने से काम में परेशानी आएंगी।