Samachar Nama
×

madhya pradesh में कोरोना के 2310 मरीज बढ़े

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 2310 की बढ़ोतरी हुई है। कुल मरीजों की संख्या एक लाख 22 हजार से ज्यादा हो गई है, वहीं लगभग साढ़े 22 हजार सक्रिय मरीज हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मरीजों की संख्या एक लाख
madhya pradesh में कोरोना के 2310 मरीज बढ़े

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 2310 की बढ़ोतरी हुई है। कुल मरीजों की संख्या एक लाख 22 हजार से ज्यादा हो गई है, वहीं लगभग साढ़े 22 हजार सक्रिय मरीज हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में मरीजों की संख्या एक लाख 22 हजार 431 हो गई है। बीते 24 घंटों में राज्य में 2310 मरीज सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 478 मरीज इंदौर में मिले हैं और यहां कुल मरीजों की संख्या 22607 हो गई है। इसके अलावा भोपाल में 262 मरीज मिले और यहां संख्या 16722 हो गई है। इसी तरह 24 घंटों में जबलपुर मे 262 व ग्वालियर में 112 मरीज सामने आए हैं।

राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना से 26 मरीजों की मौत होने से मरने वाले मरीजों की कुल संख्या अब 2207 हो गई है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 545 मौतें इंदौर में हुई हैं। भोपाल में अब तक 379 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों में 2081 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब तक 97571 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 22431 है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story