Samachar Nama
×

भारत में Corona के 22,272 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 22,272 नए मामले सामने आए जबकि 22,274 लोग वायरस से ठीक भी हुए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों ने यह दर्शाया। पिछले एक दिन में 251 मौतों के साथ कुल मामलों की संख्या 1,01,69,118 हो गई। अब तक 1,47,343 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में Corona के 22,272 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 22,272 नए मामले सामने आए जबकि 22,274 लोग वायरस से ठीक भी हुए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों ने यह दर्शाया।

पिछले एक दिन में 251 मौतों के साथ कुल मामलों की संख्या 1,01,69,118 हो गई। अब तक 1,47,343 लोगों की मौत हो चुकी है।

ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 97,40,108 है। 2,81,667 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी दर 95.78 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा कि कोविड-19 के लिए अब तक कुल 16,71,59,289 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 8,53,527 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

महाराष्ट्र 19,13,382 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। 70 प्रतिशत से अधिक दैनिक नए मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात से सामने आए हैं।

वहीं, 75 प्रतिशत से अधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में दर्ज हो रही है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story