Samachar Nama
×

वार्षिक भविष्य 2019 : किस राशि के चमकेंगे सितारे, किस राशि के आएंगे बुरे दिन

जयपुर। आज हम इस लेख में आने वाले साल 2019 का राशिफल बता रहें हैं आने वाले साल में किसी राशि के लोगो के साथ क्या होगा, किस राशि के लोगो के लिए अच्छा समय रहेगा और किस राशि के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेष– इस राशि के लोगो को धन-प्रॉपर्टी
वार्षिक भविष्य 2019 : किस राशि के चमकेंगे सितारे, किस राशि के आएंगे बुरे दिन

जयपुर। आज हम इस लेख में आने वाले साल 2019 का राशिफल बता रहें हैं आने वाले साल में किसी राशि के लोगो के साथ क्या होगा, किस राशि के लोगो के लिए अच्छा समय रहेगा और किस राशि के लोगो को परेशानी का  सामना करना पड़ सकता है।

वार्षिक भविष्य 2019 : किस राशि के चमकेंगे सितारे, किस राशि के आएंगे बुरे दिन

मेष– इस राशि के लोगो को धन-प्रॉपर्टी के साथ साथ भौतिक सुख-समृद्धि मिलेगी। आने वाले साल में  कुछ नए लोगों से मिलेंगे। अतिव्ययता के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा।

वृषभ–  वृषभ राशि के लोगो के लिए आने वाला साल उमंग, उत्साह वाला रहेगा। परोपकार, वात्सल्य भाव के साथ साथ आत्मबल बढे़गा। वर्ष में शारीरिक कष्ट, दुख के साथ जीवनसाथी से आने वाले साल में काम को लेकर दूर रहना पड़ सकता है। नि:संतान को संतान प्राप्ति के योग है। सामाजिक व आर्थिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन– मिथुन राशि के लोगो के लिए आने वाले साल में शुभाशुभ, पीड़ा तथा कर्ज की स्थिति रहेगी।  खर्च पर संयम रखें। संबंधियों में मतभेद के योग बनेगे। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विविध कार्य को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारी, कृषक एवं राजनैतिक सफलता मिलेगी। नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वार्षिक भविष्य 2019 : किस राशि के चमकेंगे सितारे, किस राशि के आएंगे बुरे दिन

कर्क– इस राशि के लोगो के लिए आने वाला साल  उत्कृष्ट लाभ, मान, यश, पराक्रम, शौर्य, बल-बुद्धि से लाभ देने वाला रहेगा। संतान पक्ष से चिंतित रहेंगे। गृहस्थ जीवन में भौतिक सुख में वृद्धि व झगड़े विवाद से मुक्ति मिलेगी। अविवाहित के विवाह का योग बनेगा।

सिंह– सिंह राशि के लोगो के लिए आने वाला वर्ष मंगलकारी, व्यापार-कारोबार में विस्तार करने वाला रहेगा। राज्य पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। स्थिर मन से काम करने से लाभ मिलेगा। जानवर एवं वाहन से सावधान रहें। शत्रु परास्त होंगे। माता का साथ मिलेगा। न्यायिक उलझनों से मुक्ति मिल जाएगी। राजनीति करने वाले, व्यापारी व कृषक को लाभ मिलेगा।

कन्या– कन्या राशि के लोगो के लिए आने वाला साल भाग्य-वृद्धि, लाभ प्रतिष्ठा में इच्छित फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगो की स्थायी संपत्ति बनेगी। जीवन सुखमय रहेगा। संगीत कला के क्षेत्र में मान सम्मान मिलेगा। भावुकता में आकर किसी पर अधिक विश्वास नहीं करें। कृषक, व्यापारी के लिए वर्ष सुखमय रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने में देरी हो सकती है।

वार्षिक भविष्य 2019 : किस राशि के चमकेंगे सितारे, किस राशि के आएंगे बुरे दिन

तुला– तुला राशि के लोगो के लिए आने वाला साल मिश्रित फल वाला रहेगा। सुख-दुख दोनों साल भर चलता रहेगा। स्वास्थ्य को तकलीफ हो सकती है। विरोध का सामना करना पड़ेगा। गृहस्थ-जीवन में सुख शाति होगी। संतोष की भावना, संकल्प शक्ति मजबूत होगी। नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक– वृश्चिक राशि के लोगो के लिए आने वाला साल शुभाशुभ मिश्रित फलवाला, मानसिक तनाव व चिड़चिड़ापन का वर्ष रहेगा। दोषारोपण अवसाद की स्थिति रहेगी। शुभ-मंगल काम में खर्चा करेंगे। कर्ज की स्थिति से बचें झगड़े की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थी को विशेष प्रयास करना पड़ेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा।

धनु– धनु राशि के लोगो के लिए आने वाला साल विपरीत विचार, विसंगति, पतितता, आर्थिक कष्ट भय वाला समय रहने वाला है। शांति व धैर्य के साथ ही हर काम में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। नौकरी में पदोन्नति एवं व्यापार में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में सुख आएगा।

वार्षिक भविष्य 2019 : किस राशि के चमकेंगे सितारे, किस राशि के आएंगे बुरे दिन

मकर– मकर राशि के लोगो के लिए आने वाला साल विचार, कर्तव्य परायणयुक्त सफलता वाला रहेगा। इन राशि के लोगो को मान-सम्मान मिलेगा। भौतिक-सुख के साधन बढ़ेंगे। मानसिक शांति आएगी। सुख शांति के साथ के साथ साथ पुत्र के योग हैं। नि:संतान दम्पति के यहां संतान के योग बनेंगे।

कुंभ– कुंभ राशि के लोगो के लिए आने वाले साल में सुख-समृद्धि के साथ उन्नति मिलेगी। भौतिक सुख, वाहन, भवन में खर्चा होगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा। कार्यशीलता में वृद्धि होगी। परिवार से सुख-संतोष की स्थिति बनेगी।

मीन– मीन राशि के लोगो का आने वाला साल शुभ-अशुभ फल देने वाला है। धर्म एवं पुण्य-कर्म से मन को शांति मिलेगी। बाहुबल के कारण महत्वाकांक्षा में बढ़ोतरी होगी। ध्यान से अपने सारे काम करें। संयम से आगे जीवन चलाएं। मित्र से सामान्य सहयोग मिलेगा। आर्थिक, शारीरिक, पारिवारिक क्लेश से मुक्ति मिलेगी। नौकरी वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Share this story