Samachar Nama
×

Gurugram में अवैध हथियारों की आपूर्ति मामले में 2 गिरफ्तार

ग्ररुग्राम पुलिस ने शहर में अवैध रूप से हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज्य के भिवानी जिले के कुलदीप सिंह ऊर्फ कल्लू और उत्तर प्रदेश के सचिन (22) के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह को इस अपराध का मास्टरमाइंड माना जा रहा
Gurugram में अवैध हथियारों की आपूर्ति मामले में 2 गिरफ्तार

ग्ररुग्राम पुलिस ने शहर में अवैध रूप से हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज्य के भिवानी जिले के कुलदीप सिंह ऊर्फ कल्लू और उत्तर प्रदेश के सचिन (22) के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह को इस अपराध का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

Big b ने क्रिकेट कमेंट्री करने के दिनों को किया याद

गुरुग्राम पुलिस के एएसपी (क्राइम) प्रीत पाल सांगवान ने कहा, “खुफिया जानकारी के आधार पर, दोनों आरोपियों को पुलिस पार्टी के साथ हल्की गोलीबारी के बाद मानेसर में शेरावन की धनी के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस और एक टोयोटा कोरोला कार बरामद की है।”

हथियारों को कथित रूप से शहर में सक्रिय अपराधियों को आपूर्ति करने के लिए लाया जा रहा था।

सांगवान ने कहा, “यह पहली बार नहीं है, जब पुलिस ने कुलदीप सिंह को पकड़ा है। 2018 में, राजेंद्र पार्क पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दर्ज डकैती और ऑर्म्स एक्ट केस के सिलसिले में उसे गिरफ्तार किया गया था।”

पुलिस को संदेह है कि जेल में रहने के दौरान, वह अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता के संपर्क में आया और एक बार रिहा होने के बाद, वह गुरुग्राम में अपराधियों को अवैध हथियार आपूर्ति करने के इरादे से इसे खरीदने लगा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से ऑटोमेटिक पिस्तौल 22 हजार में खरीदते थे। पिस्तौल की मार्केट वैल्यू 50,000 रुपये है।

सांगवान ने कहा, “हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या सह-आरोपी सचिन की कोई क्रिमिनल हिस्ट्री है। जांच जारी है।”

न्यूज स्त्रोत आइएएनएस

Share this story