Samachar Nama
×

2साल से हाई स्तर पर बंद हुए कच्चे तेल के दाम, 70 डॉलर के करीब ब्रेंट क्रूड देखे खास रिपोर्ट

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी देशों द्वारा उत्पादन पर लागू नियंत्रण में उठाने की भारत की अपील को अनुसुना कर दिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के करीब
2साल से हाई स्तर पर बंद हुए कच्चे तेल के दाम, 70 डॉलर के करीब ब्रेंट क्रूड देखे खास रिपोर्ट

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी देशों द्वारा उत्पादन पर लागू नियंत्रण में उठाने की भारत की अपील को अनुसुना कर दिए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के करीब है। कल अमेरिकी बाजार में WTI Crude 2.26 डॉलर बढ़ कर 66.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

सउदी अरब ने भारत से कहा कि वह पिछले साल जब कच्चे तेल के दाम काफी नीचे चले गए थे उस समय खरीदे गये कच्चे तेल का इस्तेमाल कर सकता है। ओपेक और उसके सहयोगी देशों, जिन्हें ओपेक प्लस के नाम से जाना जाता है, ने अपने बैठक में इस बात पर सहमति जताई कि अप्रैल में कच्चे तेल का उत्पादन नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।भारत ने पिछले साल जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम काफी कम दाम पर चल रहे थे अपने रणनीतिक भंडारों को भरने के लिये एक करोड़ 67 लाख बैरल कच्चे तेल की खरीद की थी। उस कच्चे तेल का औसत मूल्य 19 डालर प्रति बैरल पड़ा था। प्रधान ने 21 सितंबर 2020 को राज्य सभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओपेक देशों की गुरुवार को होने वाली बैठक से पहले इन देशों से अपील की थी कि कच्चे तेल के दाम में स्थिरता लाने के लिए वह उत्पादन पर लागू बंदिशों को कम करें। उनका मानना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते कच्चे तेल के दाम से आर्थिक क्षेत्र में आने वाला सुधार और मांग दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है।

Share this story