राशिफल 17 अक्टूबर 2018 जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष
कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी।दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
वृष
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आज आपको गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, अन्यथा किसी से मनमुटाव होगा। धन लाभ होने से आत्मविश्वास में वृद्धी होगी।
मिथुन
आज का दिन थोड़ी परेशानी का रहेगा। ऑफिश में काम को लेकर परेशानी आएगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें।
कर्क
आज गुस्से पर नियंत्रण रखें। बड़े बुजुर्गों की सेवा का शुभ फल मिलेगा। आय के नये साधन बनेगें। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएगें। भाग्यवश आज आपके काम बनेंगे।
सिंह
भाग्य का सहयोग मिलने से काम में सफलता मिलेगी। आज मन धार्मिक कार्यों की ओऱ आकर्षित होगा। परिवार के साथ समय व्यतित करेंगे। व्यापार में दोस्तों की सलाह मिलने से लाभ होगा।
कन्या
आलस्य के कारण अपना नुकसान करेंगे। स्वभाव में क्रोध के कारण ऑफिश में उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है। कोई भी कागज पर बगैर सोचे समझ हस्ताक्षर न करें।
तुला
आज सावधानी से किसी भी काम को करें। आज का दिन शुभ नहीं है आज किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं। आज परिवार से सहयोग व दोस्तों से सहायता मिलेगी।
वृश्चिक
आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। किसी से अकारण बहस में पडने से अपना नुकसान करेंगे। स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी का सामना करेंगे। इस समय माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
धनु
आज आत्मविश्वास में बढोत्तरी के कारण सारे काम बनेगे। आज रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। दोस्तों की सलाह पर ध्यान दे। आज मानसिक प्रसन्नता के कारण काम में सफलता मिलेगी।
मकर
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से मन में शांति मिलेगी। आज पेट से संबंधी परेशानी का सामना करेंगे। परिश्रम करने से काम में सफलता मिलेगी।
कुंभ
कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्यवाश काम में सफलता मिलेगी। आज परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मक विचार आने से आत्मविश्वास में कमी आएंगी।
मीन
आज घर में कोई मांगलिक काम में भाग लेंगे। रिश्तेदारों के साथ संबंधों से मनमुटाव खत्म होगा। भाग्यवश कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंग।