सोमवार : अंक ज्योतिष से जाने आज के दिन का भविष्यफल
जयपुर। अंकज्योतिष में अंको और मूलांकों को आधार भविष्य के बारे में कई सारी बातों की जानकारी दी जाती है। इसमें मूलांक को ही आधार माना जाता है, आज हम इस लेख में आज का दिन का भविष्यफल बता रहें हैं।
1 मूलांक – परिवार के साथ मिलकर नये बिजनेस के लिए योजना बनाएंगे। आय के नये साधन मिलेंगे। संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का अंत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट से संबन्धित परेशानी रहेगी।
2 मूलांक – मित्रों के साथ संबंधों में मनमुटाव होगा। जरुरी कागजों को सम्हाल कर रखें। आय को लेकर सोच विचार करने की जरुरत हैं। अपने व्यवहार के कारण किसी करीबी को दुखी करेंगें।
3 मूलांक – अस्वस्थता के साथ मानसिक व्यग्रता के कारण तनाव में रहेंगे। घर से बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। दोस्तों से बच कर रहें धोखा मिलने की संभावना है। धन लाभ के अवसर बनेंगे।
4 मूलांक – भविष्य की नयी योजना पर विचार करेंगे जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
5 मूलांक – भविष्य की परेशानी का समाधान मिलेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। बिजनेस में नयी योजनाओं को प्रयोग में लाएंगे।
6 मूलांक – परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपका रुझान धार्मिकता की ओर बढेगा। नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। दोस्तों के साथ घुमने की योजना बनाएंगे।
7 मूलांक – नौकरी के नये अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। आय के नये साधन बनेंगे।शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता के कारण परेशान रहेंगे।
8 मूलांक – किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। परिवार के सकारात्मक माहौल का असर आपके काम पर भी पडेगा। विरोधी आप पर हावि होने की कोशिश करेंगे।
9 मूलांक– स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के लेकर सचेत रहें। सावधान रहें कोई अनहोनि घटित हो सकती है। स्वार्थ के कारण दूसरों के लिये परेशानी खड़ी कर सकते हैं।