राशिफल 17 दिसंबर 2018 जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष
मानसिक परेशानी का सामना करेंगे। माता की सलाह पर ध्यान दें। परिवार के साथ मिलकर नये बिजनेस के लिए योजना बनाएंगे। आय के नये साधन मिलेंगे।
वृष
भाग्यवश सभी कामों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ संबंधों में मनमुटाव होगा। जरुरी कागजों को सम्हाल कर रखें। आय को लेकर सोच विचार करने की जरुरत हैं।
मिथुन
भाग्य का साथ मिलने से सारे रुके काम आसानी से बनेंगे। घर से बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। दोस्तों से बच कर रहें धोखा मिलने की संभावना है। धन लाभ के अवसर बनेंगे।
कर्क
दोस्तों के साथ मिलकर किसी नयी योजना पर विचार करेंगे जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह
मांगलिक कार्य में सम्मिलित होंने से मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आज आपका रुझान धार्मिकता की ओर बढेगा।
कन्या
ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। नौकरी के नये अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। आय के नये साधन बनेंगे।
तुला
आज आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। परिवार के सकारात्मक माहौल का असर आपके काम पर भी पडेगा।
वृश्चिक
आज किसी परचित व्यक्ति के कारण व्यवसाय में लाभ की स्थिती बनेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के लेकर सचेत रहें।
धनु
अनावश्यक खर्चे से बचें। आज आप अपने व्यवहार से अपने आस पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से सफलता मिलेगी।
मकर
दोस्तो का साथ मिलने से काम में सफलता मिलेगी। आज संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से काम में आ रही परेशानी का अंत होगा।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। गुस्से पर नियंत्रण रख कर किसी से भी बात करें। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड सकता है। आज किसी अपने से धोखा मिल सकता है।
मीन
विद्यार्थियों का मन पढाई में लगेगा मेहनत का उचित फल मिलेंगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से नकारात्मक विचार घर करेंगे। शेयर बाजार पर इंवेस्ट करने से लाभ होगा।