Samachar Nama
×

इस गणितीय अंक का जन्मदिन भी मनाया जाता, बिना इसके गणित अधूरी है

जयपुर। बचपन में आपने भी गणित के सवाल हल करते हुए वृत्त का क्षेत्रफल ज़रूर निकाला होगा। जी हां, वही (πr2) पाई आर स्केवयर वाला सूत्र। यहां पर पाई को गणितीय नियताकं माना गया है जिसका मान 3.14 माना जाता है। आपको सुनकर ताज्जुब होगा हर साल गणितज्ञ 14 मार्च को Pi Day यानी पाई
इस गणितीय अंक का जन्मदिन भी मनाया जाता, बिना इसके गणित अधूरी है

जयपुर। बचपन में आपने भी गणित के सवाल हल करते हुए वृत्त का क्षेत्रफल ज़रूर निकाला होगा। जी हां, वही (πr2) पाई आर स्केवयर वाला सूत्र। यहां पर पाई को गणितीय नियताकं माना गया है जिसका मान 3.14 माना जाता है। आपको सुनकर ताज्जुब होगा हर साल गणितज्ञ 14 मार्च को Pi Day यानी पाई दिवस के रूप में मनाते हैं। हम आपको बता दे कि पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों है। पाई की मदद से ब्रह्मांड के अंडाकार होने का पता चल पाया है।

इस गणितीय अंक का जन्मदिन भी मनाया जाता, बिना इसके गणित अधूरी है

आपको यह बता दे कि इसी दिन महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का भी जन्म दिवस आता है, साथ ही हाल ही में दिवंगत हुए स्टीफन हॉकिंग की पुण्यतिथि भी आती है। अब आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि पाई ने अपने जन्मदिन की तारीख भी खुद ही चुनी है। दोस्तों अगर आप पाई के मान को देखे तो पाएंगे कि वह 3.14 है। इसका यह मतलब हुआ कि साल के तीसरे महीने की 14 तारीख। तभी तो 2009 में यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 14 मार्च को राष्ट्रीय पाई दिवस के रूप में घोषित कर दिया था।

इस गणितीय अंक का जन्मदिन भी मनाया जाता, बिना इसके गणित अधूरी है

इतना ही नही पाई को सम्मान देने के लिए टाइम जोन के फॉर्मेट में भी पाईमिनट को शामिल किया गया है। यानी अब हर साल 14 मार्च को 1:59:26 AM/PM पर पाई के सात दशमलवीय मान प्राप्त हो पाएंगेय़। यानी 3.1415926। पाई का सटीक मान कोई नही निकाल पाया है। यह केवल एक अनुमान पर आधारित है। हालांकि जापान के एक इंजीनियर ने पाई का पूर्ण मान निकालने के लिए निरंतर 90 दिनों तक कड़ी मेहनत की थी, लेकिन पाई की गणना खत्म नही हो पाई। इस दौरान उसने दशमलव के बाद पांच हजार अरब अंकों तक पाई का मान निकाला।इस गणितीय अंक का जन्मदिन भी मनाया जाता, बिना इसके गणित अधूरी है

Share this story