Samachar Nama
×

क्यों सूरज पर काले तिल की तरह दिखता है बुधग्रह

जयपुर। अनोखी खगोलीय घटनायें ब्रह्मांड को बहुत ही रोचक बनाती है। जिज्ञासा बढ़ाती है। आपने कई बार सूरज के तिल के बारे में सोचा है। लेकिन आपने सुनना ही नहीं बल्कि देखा भी होगा। आपको जानकारी के लिए बता दे कि वैज्ञानिक भाषा में इस घटना को मर्क्युरी ट्रांजिट यानी बुध का पारागमन कहते है।
क्यों सूरज पर काले तिल की तरह दिखता है बुधग्रह

जयपुर। अनोखी खगोलीय घटनायें ब्रह्मांड को बहुत ही रोचक बनाती है। जिज्ञासा बढ़ाती है। आपने कई बार सूरज के तिल के बारे में सोचा है। लेकिन आपने सुनना ही नहीं बल्कि देखा भी होगा। आपको जानकारी के लिए बता दे कि वैज्ञानिक  भाषा  में इस घटना को  मर्क्युरी ट्रांजिट यानी बुध का पारागमन कहते है। इस दिन बुध ग्रह सूरज पर एक काले धब्बे की तरह  दिखाई देता है और इसे हम आम भाषा में तिल कह कर पुकारते है।क्यों सूरज पर काले तिल की तरह दिखता है बुधग्रह

क्योंकि यह एक तिल की तरह ही दिखाई देता है। आपको जानकर हैरानी होगी की यह अनोखी घटना एक शताब्दी में 13 से 14 बार होती है। पिछली बार ऐसा 2006 में हुआ था। बता दें कि जब सौरमंडल में स्थित सूर्य और पृथ्वी व बुध ग्रह एक सीध में आ जाते हैं। बुध धरती और सूरज दोनों ग्रहों की बीच से होकर गुजरता है। यह तीनों ग्रहों के एक सीधी रेखा में होने के कारण बुध धरती से सूरज पर एक काले तिल की तरह नजर आता है।क्यों सूरज पर काले तिल की तरह दिखता है बुधग्रह

सूरज के मुकाबले बुध का आकार कम है, इसलिए इस घटना के दौरान काले बिंदु का आकार छोटा ही नजर आता है। इसी घटना के बारे में मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग समय में सूरज अस्त होने से इसके दिखने का समय भी अलग-अलग हो सकता है।  इस घटना को आंखों के भरोसे देखना मुश्किल होगा। आप इसे सोलर फिल्टर वाली दुरबीन या टेलिस्कोप की मदद से ही देख सकते है।क्यों सूरज पर काले तिल की तरह दिखता है बुधग्रह

Share this story