राशिफल 13 जनवरी 2019 जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष
किसी भी काम को योजना बना कर साझेदारी से करें। स्वास्थ्य खराब होने से मन में नकारात्मक विचार आएंगे। अपने जरुरी सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। आय के नये और बेहतर अवसर मिलेंगे।
वृष
विचारों में सकारात्मकता लाने से जीवन में समृद्धि आएंगी व समाज में मान सम्मान मिलेगा। आज किसी दोस्ते के साथ शुभ कार्य में हिस्सा लेंगे। लोगो को प्रेरित करने में सफलता मिलेगी।
मिथुन
स्वास्थ्य में सकारात्मक होने से काम में तेजी आएंगी। भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। वाणी पर संयम रखें नहीं तो घर में झगडा हो सकता है।जीवनसाथी से साथ रिश्ते को सुधारने का प्रयास करेंगें।
कर्क
आत्मविश्वास के कारण लोगों में मान सम्मान बढेगा। चालाकी के साथ अपने काम को करवाने में सफल रहेंगे। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ की स्थिति बनेगी।
सिंह
प्रतिस्पर्धा की दौड़ मे शामिल होंगे। नौकरी के नये अवसर मिलेगे। नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ हैं। मित्र की सलाह पर ध्यान देकर काम करें। आय के नये साधन मिलेंगे।
कन्या
शाम तक परिवार से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें व वाणी में संयम बर्ते। सडक पर सावधान रहें दुर्घटना की संभावना बन रही है।
तुला
वाहन चलाते समय सावधानी रखें दुर्घटना के योग है। अनावश्यक बहस में न पडें। अनावश्यक खर्चों को कम करें। शिक्षा के क्षेत्र में मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। भाग्यवश रुके काम बनेंगे।
वृश्चिक
स्वभाव में परिवर्तन लाने से नये लोगों से दोस्ती होगी जो भविष्य में लाभ की स्थिति बनाएंगा। आय के नये अवसर मिलेगें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें पेट से संबंधित परेशानी हो सकती हैं।
धनु
वाणी पर संयम रखें नहीं तो बनता काम बिगडेंगा। दुर्घटना से सावधान रहें सोच समझ कर वाहन चलाएं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। सामाजिक काम में रुचि बढेंगी।
मकर
अचानक आय के नए स्रोत बनेगें। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। प्यार के रिश्ते में मनमुटाव आएंगा। बौद्धिक कार्य में प्रगति के साथ प्रसिद्धि मिलेगी।
कुंभ
साहित्य तथा लेखन की ओऱ रुझान बढेगा। शरिरीक थकान को महसूस करेंगे। अत्यधिक विचार और क्रोध के कारण मानसिक परेशानी का सामना करेंगे। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मीन
आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होने से काम में आसानी से सफलता मिलेगी। आज गुस्से पर नियंत्रण रखें किसी से झगड़ा हो सकता हैं। इस समय परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।