Samachar Nama
×

दक्षिण सूड़ान: सैनिकों और नागरिकों के बीच जमकर हिंसा, 127 लोगों की गई जान

दक्षिण सूडान में नागरिकों और सैना के जवानों के बीच हिंसक टकराव की खबर है। इस हिंसा में यहां 127 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल लूल रुआई कोआंग ने जानकारी साझा की है। एएफपी न्यूज एजेंसी को उन्होंने बताया कि हिंसक घटना शनिवार को घटी है। दक्षिण
दक्षिण सूड़ान: सैनिकों और नागरिकों के बीच जमकर हिंसा, 127 लोगों की गई जान

दक्षिण सूडान में नागरिकों और सैना के जवानों के बीच हिंसक टकराव की खबर है। इस हिंसा में यहां 127 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार को सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल लूल रुआई कोआंग ने जानकारी साझा की है। एएफपी न्यूज एजेंसी को उन्होंने बताया कि हिंसक घटना शनिवार को घटी है। दक्षिण सुडा़न के टोंज शहर में शनिवार को सैनिकों ने नागरिकों को हथियार छोड़ने के लिए एक ऑपरेशन चलाया था। लेकिन सेना के इस ऑपरेशन को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। लोग सड़कों पर उतर आए।

दक्षिण सूड़ान: सैनिकों और नागरिकों के बीच जमकर हिंसा, 127 लोगों की गई जान दक्षिण सूड़ान में आए दिन लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही है। इसके चलते अपनी सुरक्षा के लिहाज से दक्षिण सुड़ान के लोग हथियार रखते हैं। आर्मी प्रवक्ता के अनुसार, टोंज में सैना के इस ऑपरेशन से कई हथियार लिए युवा असहमत बने हुए थे। इसके बाद सेना के जवानों और नागरिकों के बीच टकराव बढ़ गया। शुरुआत में हालात सेना ने हालात पर कंट्रोल कर लिया था लेकिन इस बीच लोगों की अचानक भीड़ बढ़ गई।

दक्षिण सूड़ान: सैनिकों और नागरिकों के बीच जमकर हिंसा, 127 लोगों की गई जान

आर्मी प्रवक्ता के अनुसार, इस हिंसक झड़प  में कुल 1227 लोगों की जान चली गई। इनमें 45 सैना के जवान भी शामिल हैं। जबकि 32 सैनिक घायल है। हिंसा को भड़काने में शामिल दो सैन्य अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण सूड़ान में 2013 से गृहयुद्ध चल रहा है। अब तक यहां 3 लाख 80 हजार लोग मारे जा चुके हैं। 12 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। यहां निरस्त्रीकरण एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है।

Read More….
दक्षिण सूड़ान: सैनिकों और नागरिकों के बीच जमकर हिंसा, 127 लोगों की गई जान
Rajasthan: बसपा के 6 विधायकों के कांग्रेस में विलय पर आज सुप्रीम कोर्ट और HC में सुनवाई…

Share this story