Samachar Nama
×

शादी के दौरान बिरयानी को लेकर भिड़े घराती-बाराती, 12 लोग घायल

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में शादी को दौरान परोसी जाने वाले बिरयानी को लेकर हुए झगड़े में 12 लोग घायल हो गये। यह घटना जिले के पेरवली मंडल क्षेत्र के अज्जवरम गांव में घटी है। एसआई वी जगदीश्वर राव के अनुसार, तणुकुपातुरु गांव के निवासी दुल्हन के रिश्तेदार पेरुवली मंडल क्षेत्र के दुल्हे के गांव अज्जवरम में विवाह समारोह में भाल लेने के लिए आये थे। विवाह समारोह समाप्त होने के बाद सभी लोग प्रीति भोज करने गये। इसी दौरान खाने में परोसे जाने वाले बिरयानी को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान दुल्हन और दुल्हे की तरफ के लोग आपस में भिड़ गये।
शादी के दौरान बिरयानी को लेकर भिड़े घराती-बाराती, 12 लोग घायल

जयपुर। अभी हाल ही में आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडल क्षेत्र के अज्जवरम गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक शादी समारोह के दौरान परोसी जाने वाले बिरयानी को लेकर हुए झगड़े में 12 लोग घायल हो गये।

वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसआई वी जगदीश्वर राव ने बताया कि यह घटनाै तब घटित हुई जब तणुकुपातुरु गांव के निवासी दुल्हन के रिश्तेदार पेरुवली मंडल क्षेत्र के दुल्हे के गांव अज्जवरम में विवाह समारोह में भाल लेने के लिए आये थे। लेकिन विवाह समारोह समाप्त होने के बाद सभी लोग भोजन करने के लिए गये। लेकिन वहीं पर खाने में परोसी जाने वाले बिरयानी को लेकर वर पक्ष और वधू पक्ष के बीच झगड़ा हे गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिरयानी को लेकर हुए इस झगड़े में दोनों पक्षों के बीच लाठी, पत्थर, कुर्सियों से एक दूसरे पर जम कर वार करने लग गए। जिसके चलते इस झगड़े में दुल्हे पक्औष के6 लोग और दुल्हन पक्ष के 6 से अधिक लोग घायल हो गए।
जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी तणुकु सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं पुलिल ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में शादी को दौरान परोसी जाने वाले बिरयानी को लेकर हुए झगड़े में 12 लोग घायल हो गये। यह घटना जिले के पेरवली मंडल क्षेत्र के अज्जवरम गांव में घटी है। एसआई वी जगदीश्वर राव के अनुसार, तणुकुपातुरु गांव के निवासी दुल्हन के रिश्तेदार पेरुवली मंडल क्षेत्र के दुल्हे के गांव अज्जवरम में विवाह समारोह में भाल लेने के लिए आये थे। विवाह समारोह समाप्त होने के बाद सभी लोग प्रीति भोज करने गये। इसी दौरान खाने में परोसे जाने वाले बिरयानी को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान दुल्हन और दुल्हे की तरफ के लोग आपस में भिड़ गये। शादी के दौरान बिरयानी को लेकर भिड़े घराती-बाराती, 12 लोग घायल

Share this story