birthday specia: 12 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उसका मूलांक कहलाता हैं। मतलब जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा। उसी तारीख का योग ही आपको मूलांक कहलाता हैं। अगर आपका जन्म 1से 9 तारीख के बीच में हुआ हैं,तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ हैं,तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। जैसे अगर आपका जन्म 24 तारीक को हुआ हैं,तो उसका मूलांक 6 होगा।
जानिए स्वभाव के बारे में—
इस मूलांक से प्रभावित जातक व्यवहार कुशल, यथार्थवादी और अपनी धुन के पक्के होते हैं। जीवन में उत्थान पतन ये सब तो बना ही रहता हैं। विचारों में लगातार परिवर्तन करने की वजह से लक्ष्य प्राप्ति में देरी से होती हैं। वही ऐसे व्यक्तियों का उम्र बढ़ने के साथ ही साथ यश, मान और धन में भी वृद्धि होती हैं।
जानिए आने वाले साल 2019 की सफलताएं—
इस साल आप अपनी नई शक्ति से ओत—पोत रहेंगे। अटकी योजनाओं में गति आ सकती हैं। पूरा साल हर्षोल्लास से समय व्यतीत होगा। आपके मन में व्याप्त निराशा आशा में बदल जायेगी। सामाजिक और घरेलू रिश्ते नातों में मधुरता बनी रहेगी। संतान सुख में वृद्धि आ सकती हैं। घर में आधुनिक भौतिक सुख सुविधाओं के साधन बढ़ सकते हैं।
वही परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकता हैं। विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि जाग्रत हो सकती हैं। रोजगारपकर परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, वकालत, चिकित्सा, केमिस्ट, बैंक, पुलिस, सेना आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाययिक दृष्टि से साल अनुकूल रहेगा। व्यवसाय विस्तार और लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानंतरण या फिर प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरो्रय सुख उत्तम रहेगा।