Samachar Nama
×

Virginia के बीच पर हुई गोलीबारी में 1 की मौत, 2 घायल

वर्जीनिया में समंदर के किनारे शनिवार रात को तीन बार हुई गोलीबारी में एक की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने रविवार को इसकी सूचना दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्जीनिया बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हमें शनिवार
Virginia के बीच पर हुई गोलीबारी में 1 की मौत, 2 घायल

वर्जीनिया में समंदर के किनारे शनिवार रात को तीन बार हुई गोलीबारी में एक की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने रविवार को इसकी सूचना दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्जीनिया बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हमें शनिवार रात को 10:08 (स्थानीय समयानुसार) बजे हियावथ ड्राइव के 1600 ब्लॉक में हुई गोलीबारी में लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि तीन पीड़ित गोली लगने से घायल अवस्था में पड़े हुए हैं।

इनमें से एक को वहीं मृत करार दे दिया गया और बाकी दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी संदिग्ध का पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले, 26 मार्च की रात को वर्जीनिया बीच में एक घातक गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story