birthday special: 07 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही मूलांक कहलाता हैं। अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उसी तारीचा का योग ही आपका मूलांक कहलाता हैं। अगर आपको जन्म 1 से 9 तारीख के बीच में हुआ हैं, तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपको जन्म हुआ हैं,तो इन दोनों अंको का योग ही आपको मूलांक कहलाता हैं। जैसे अगर आपका जन्म 24 तारीख को हुआ हैं,तो आपका मूलांक 6 होगा।
जानिए स्वभाव के बारे में—
इस मूलांक से प्रभावित जातक विचारशील, सूक्ष्मदर्शी, एवं बुद्धिमान होते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में यह जातक अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहते हैं। वही अनेकों अवरोधों के बाद 28वें या 36 वें साल में अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। धार्मिक मामलों में इनकी विचारधारा प्रचलित परम्परा से भिन्न होती हैं। जीवन का उत्तमकाल सुखमय व्यतीत होता हैं।
जानिए आने वाले साल 2019 की सफलताएं—
इस साल बनते कार्यों में निराशा हाथ लगेगी। मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। सामाजिक मान सम्मान में कमी आ सकती हैंं विरोधी कुचेष्टारत हो सकते हैं। भू संपत्ति के कार्यों में उलझे रहेंगे। साल उत्तराद्र्ध में अटकी योजन में सफलता हाथ लग सकती हैं। न्याय के क्षेत्र में विजय हासिल होगी। वही भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पर्यटन, उड्डयान विभाग, केमिस्ट, पैरा मेडिकल, डेयरी फार्म, गुप्तचर विभाग आदि के क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यावसायिकत लाभ एवं उन्नति की दृष्टि से साल उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा।
इस साल जोखिम पूर्ण निवेश से बचना हितकर और लाभकारी होगा। चिकित्सा, पर्यटन, डेयरी फार्म विज्ञान आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या फिर प्रमोशन का लाभ प्राप्त हो सकता हैं। वही स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल सामान्य बना रहेगा।