Samachar Nama
×

प्रियंका चोपड़ा पर बौखलाए थे सलमान खान, अब निकाली भड़ास

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को करने से तब इंकार कर दिया था जब शूटिंग में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए थे। प्रियंका चोपड़ा की ये बात सुनकर सलामन तिलमिला उठें। फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बताया था कि, प्रियंका ने निजी
प्रियंका चोपड़ा पर बौखलाए थे सलमान खान, अब निकाली भड़ास

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को करने से तब इंकार कर दिया था जब शूटिंग में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए थे। प्रियंका चोपड़ा की ये बात सुनकर सलामन तिलमिला उठें। फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बताया था कि, प्रियंका ने निजी कारणों के कारण यह फिल्म छोड़ दी थी। लेकिन प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान बिल्कुल खुश नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में सलमान ने एक बातचीत में कहा है कि, प्रियंका ने यह फिल्म करने के लिए उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा को 1000 बार कहा था।प्रियंका चोपड़ा पर बौखलाए थे सलमान खान, अब निकाली भड़ास

एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में सलमान खान ने कहा कि, अगर आपकी सगाई हो रही है तो इसकी जरूरत क्या है (फिल्म छोड़ने की)? तब उन्होंने कहा कि, शादी करनी है, जिसपर मैंने कहा कि, तो शादी कर लो। प्रियंका का काम 75-80 दिन का था। शादी के लिए चार दिन की तैयारी और चार दिन की शादी, आठ दिन के अंदर हो गई और फिर उसके बाद हनीमून। तो हमने कहा कि, हम समाधान निकाल लेंगे, लेकिन उन्होंने मन बना लिया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी।प्रियंका चोपड़ा पर बौखलाए थे सलमान खान, अब निकाली भड़ास

उन्होंने कहा कि, उनके लिए यह फैसला लेना मुश्किल रहा होगा क्योंकि वह मेरे साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए इच्छुक थीं। उन्होंने अर्पिता को 1000 बार फोन किया और कहा कि, मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं। उन्होंने अली को भी कॉल किया और कहा कि, देखना अगर आप इस फिल्म में मेरे लिए कुछ कर सकें।प्रियंका चोपड़ा पर बौखलाए थे सलमान खान, अब निकाली भड़ास

सलामन ने आगे कहा कि, हो सकता है अपनी शादी की वजह से ना की हो या वह अब मेरे साथ काम ही नहीं करना चाहतीं। यह भी हो सकता है कि वह हमारी इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में ही काम ना करना चाहती हों, बस हॉलीवुड में करना चाहती हों। वह जो भी करना चाहती हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम खुश हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है और खुश हैं। खैर अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने प्रियंका चोपड़ा की जगह ले ली है।प्रियंका चोपड़ा पर बौखलाए थे सलमान खान, अब निकाली भड़ास

Share this story