Samachar Nama
×

हरियाणा में रैली कर किसान आंदोलन को धार देगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी हरियाणा में किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए अब वहां के राज्य भर में रैली करेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अब वहां पर रैलियां करके वहां पर किसान आंदोलन को धार देगी। रैली में खुद राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस रैली के लिए दिल्ली स्थित 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित पार्टी
हरियाणा में रैली कर किसान आंदोलन को धार देगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी हरियाणा में किसान आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए अब वहां के राज्य भर में रैली करेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अब वहां पर रैलियां करके वहां पर किसान आंदोलन को धार देगी। रैली में खुद राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस रैली के लिए दिल्ली स्थित 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित पार्टी के ऑफिस में प्रदेश के प्रभारी विवक बंसल के साथ प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी इस रैली के लिए रणनीति तैयार की।

हरियाणा में रैली कर किसान आंदोलन को धार देगी कांग्रेस

राहुल करेंगे हरियाणा में रैली

हरियाणा में रैली कर किसान आंदोलन को धार देगी कांग्रेस

इस मीटिंग में कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य और विधायक कुलदीप बिश्नोई, विधायक व पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी, व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा,राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर,हरियाणा कांग्रेस के महासचिव डा. अजय चौधरी ने अपनी मौजूदगी दर्ज की। प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल को राहुल गांधी के साथ रैली करने के लिए समय लेने ले लिए अधिकृत किया गए है।

 

शहीद किसान के लिए दी जाएगी श्रद्धाजंलि

हरियाणा में रैली कर किसान आंदोलन को धार देगी कांग्रेस

मीटिंग के विषय में बात करते हुए शैलजा ने बताया की इस मीटिंग में राहुल गांधी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ रैली करेंगे। इस रैली में उन किसानो को भी श्रद्धाजंलि दी जाएगी जिनकी आंदोलन के दौरान किसी न किसी कारण से मौत हों गयी। शैलजा ने आगे कहा की सरकार अपने घमंड में चूर है। पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के दामों को लगातार बढ़ाया जा रहा है। महंगाई आसमान को छु रही है। हरियाणा प्रदेश में बेरोजगारी की दर पूरे देश भर में सबसे अधिक है। इन्ही मुद्दों को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी हरियाणा भर में रैली का आयोजन करेंगे।

 

 

 

Share this story