Samachar Nama
×

स्वर्ण मंदिर ले सकेगा विदेशी फंड, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) को फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट द्वारा पंजीकृत करते हुए बाहरी देशों से आने वाले फंड को लेने की अनुमति प्रदान की है। स्वर्ण मंदिर इन फंड को लेकर जरूरतमंदों की मदद और लंगर जैसी सेवाओं में उपयोग कर सकता है। स्वर्ण मंदिर की व्यवस्था

स्वर्ण मंदिर ले सकेगा विदेशी फंड, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) को फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट  द्वारा पंजीकृत करते हुए बाहरी देशों से आने वाले फंड को लेने की अनुमति प्रदान की है। स्वर्ण मंदिर इन फंड को लेकर जरूरतमंदों की मदद और लंगर जैसी सेवाओं में उपयोग कर सकता है।
स्वर्ण मंदिर की व्यवस्था की जिम्मेदारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन है जिसकी बागडोर शिरोमणि अकाली दल संभालता है। जोकि भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी दलों में से एक है।

सचखंड श्री हरमंदिर साहेब श्री दरबार साहेब पंजाब एसोसिएशन ने 27 मई को पंजीकरण के लिये आवेदन किया था। यह संगठन पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के श्रद्धालुओं की सेवा में लंगर चला रहा है। साल 1925 में स्थापित किया गया यह संगठन अब तक देश के भीतर ही दान ले रहा था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एफसीआरए पंजीकरण प्रदान किये जाने के बाद अब संगठन विदेशी सहयोग भी ले सकता है।

स्वर्ण मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा लंगर व्यवस्था चलाई जाती है जिसमें रोजाना लगभग 1 लाख लोग भोजन करते हैं या संख्या त्योहारों के समय और बढ़ जाती है। यहां रोजाना लगभग 7000 किलो गेहूं का आटा, 1300 किलो दाल, 1200 किलो चावल, 500 किलो मक्खन और, 100 सिलेंडर एवं 500 किलो लकड़ी का उपयोग किया जाता है।
स्वर्ण मंदिर के निर्माण का कार्य सन 1588 मैं शुरू किया गया था और यह सन 1601 मैं इसका निर्माण कार्य पूरा हो गया। सिख समुदाय के आराधना के लिए स्वर्ण मंदिर के निर्माण का प्रस्ताव सिख समुदाय के पांचवे गुरु अर्जुन देव जीने रखा था। स्वर्ण मंदिर की नींव मुस्लिम संत हजरत मियां मीर जी ने रखी थी। गुरु रामदास जीने जमीदारों से अनुरोध कर स्वर्ण मंदिर के लिए भूमि का प्रबंध किया था। स्वर्ण मंदिर का निर्माण कार्य गुरु अर्जुन देव के देखरेख में किया गया था। स्वर्ण मंदिर आज सिखों के सबसे पवित्र स्थल में से एक है।

Share this story